Categories
Mispronounced English Words

CP30: Delhi क्या है – देल्ही, डेल्ही या डेली?

New Delhi को हिंदी में नई दिल्ली कहते हैं लेकिन अगर New DELHI ही बोलना हो तो क्या बोलेंगे? न्यू डेल्ही या न्यू देल्ही?

  • दोनों ग़लत हैं। इसका सही अंग्रेज़ी उच्चारण है – न्यू डेली। यानी h साइलंट है।

अंग्रेज़ी में Delhi का उच्चारण डेली है। इसीलिए इसे Belly (बेली) से राइम करते Delhi belly (डेली-बेली) शब्द बनाया गया है जिसका मतलब है दिल्ली (यानी भारत) में आने वाले विदेशियों को होने वाली पेट की गड़बड़ी।

वैसे Delhi (डेली) का ‘ए’ Daily (डेली) के ‘ए’ से छोटा है। जो Pen और Pain में अंतर है, वही अंतर Delhi और Daily में है।

अंग्रेज़ी में बोले जाने वाले ‘ए’ के दोनों उच्चारणों (छोटा और लंबा ए) के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial