किसी को विपत्ति के समय धैर्य या तसल्ली देना क्या कहलाता है – 1. ढाँढ़स देना 2. ढाँढस देना, 3. ढाढ़स देना या 4. ढाढस देना? इस पहली में दो प्रश्न हैं – पहला कि शुरू में ‘ढाँ’ होगा या ‘ढा’। दूसरा, बीच में ‘ढ़’ होगा या ‘ढ’। जब मैंने फ़ेसबुक पर यह पोल किया तो पहले तीन विकल्पों पर तक़रीबन बराबर वोट पड़े। सबसे अधिक 31% ‘ढाँढ़स’ पर जबकि ‘ढाँढस’ और ‘ढाढ़स’ के पक्ष में 29-29%। सही क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें।