Categories
English Class

EC14 : संजीव ने किए 9 रूप धारण, OU के भी 9 उच्चारण

70 के दशक में एक मूव़ी आई थी — नया दिन नई रात — जिसमें संजीव कुमार ने 9 अलग-अलग भूमिकाएँ निभाई थीं। संजीव कुमार की तरह ou भी अंग्रेज़ी में 9 भूमिकाएँ निभाता है। आज से क़रीब 600 साल पहले ou का उच्चारण ऊ था लेकिन आज वह अपने 9 रूपों में हम भारतीयों को परेशान करता है जो समझ नहीं पाते कि Courier को कोरिअर बोलें या कुरिअर। कौनसे हैं वे 9 रूप, जानने के लिए आगे पढ़ें।

OU का मुख्य उच्चारण आउ है जो हम South (साउथ), Mouse (माउस), Round (राउंड), Shout (शाउट) आदि में पाते हैं। लेकिन इसके अलावा भी इसके 8 उच्चारण और हैं जिनके बारे में कोई नियम नहीं है। यही वजह है कि कई लोग Cour.i.er को कोरिअर बोलते हैं जबकि वह है कुरिॲ

OU के मामले में राहत बस यही है कि यहाँ एक शब्द का जो उच्चारण है, वही क़रीब-क़रीब उन सभी शब्दों में है जिनमें मिलती-जुलती स्पेलिंग है। मसलन Round (राउंड) का उच्चारण आपको पता है तो आप Bound (बाउंड), Found (फ़ाउंड), Hound (हाउंड), Mound (माउंड), Pound (पाउंड), Sound (साउंड) और Wound (वाउंड) के उच्चारण का सही-सही अंदाज़ा लगा सकते हैं। (वैसे Wound का एक उच्चारण वूंड भी है जिसका अर्थ है घाव या चोट।) इसी तरह Out, Shout, Rout, Bout, Pout का एक जैसा उच्चारण है। लेकिन कुछ अपवाद भी हैं जैसे Mouth से माउथ लेकिन Couth से कूथ। Soup से सूप मगर Coup से कू।

  1. OU से आउ

इसके बारे में हमने ऊपर बात की और उदाहरण भी दिए। नीचे हम बाक़ी 8 उच्चारणों की चर्चा करते हैं। उदाहरण (शब्द – उच्चारण – अर्थ) के क्रम में दिए गए हैं।

2. OU से अ

  • Cous.in – कज़ॅन – रिश्ते का भाई या बहन
  • Cou.ple – कपॅल – जोड़ा, दंपती
  • Coun.try – कंट्री – देश

3. OU से ॲ*

  • Hu.mour.ous – ह्यूमरॅस – गंभीर
  • Caut.ious – कॉशॅस – सतर्क
  • Fa.mous फ़ेमॅस मशहूर

4. OUr से ॲऽ

  • Jour.nal.ist – जॅऽनॅलिस्ट/ज‌ऽर्नलिस्टus – पत्रकार
  • Scourge – स्कॅऽज/स्कऽर्जus – विपत्ति
  • Jour.ney – जॅऽनी/जॅऽर्नीus – यात्रा

5 और 6. OU से ऑ और ऑऽ

  • Cough – कॉफ़ – खाँसी
  • Court – कॉऽट/कॉर्टus – अदालत
  • Brought – ब्रॉऽट – लाया
  • Thought – थॉऽट – सोच

7. OU से उ

  • Could – कुड – Can का भूतकाल
  • Should – शुड – (करना) चाहिए
  • Cour.i.er – कुरिॲ – संदेशवाहक

8.OU से ऊ

  • Wound – वूंड – घाव, चोट
  • Group – ग्रूप – समूह
  • Rouge – रूज़ – लाली

9. OU से ओ

  • Dough – डो – गुँधा हुआ आटा
  • Shoul.der – शोल्डॅ– कंधा
  • Though – दो – हालाँकि

* इस क्लास में आप एक अलग तरह का ॲ देख रहे होंगे। यह अ हमारे अ से थोड़ा अलग है हालाँकि सुनने पर ख़ास पता नहीं चलता। इसलिए इस किताब में एक-दो क्लासों के अलावा मैंने दोनों अ में फ़र्क़ करने की कोशिश नहीं की है। फिर भी जो पाठक इसके बारे में जानना चाहते हैं, वे क्लास 47 में इसके बारे में पढ़ सकते हैं।

इस क्लास का सबक़

OU का मुख्य उच्चारण आउ है लेकिन इससे 8 और उच्चारण हो सकते हैं। वे हैं — अ, ॲ, अऽ, ऑ, ऑऽ, उ, ऊ और ओ। उदाहरण ऊपर दिए गए हैं। इनके बारे में कोई फ़ॉर्म्युला नहीं है सिवाय इसके कि एक जैसी स्पेलिंग वाले शब्दों का एक जैसा उच्चारण है।

अभ्यास

इस साइट पर जाकर आप अपने काम के 50 या 100 शब्द चुनिए और उनके उच्चारण का अंदाज़ा लगाइए। जिसमें आपका अंदाज़ा ग़लत निकले, उनको याद कर लीजिए।

चलते-चलते

East (ईस्ट), West (वेस्ट), North (नॉऽथ), South (साउथ) — ये पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण के इंग्लिश नाम हैं — यह तो हम सब जानते हैं। और यह भी कि जब हम इसमें -ern लगाते हैं तो हो जाता है East.ern (ईस्टन/ईस्टर्नus), West.ern (वेस्टन/वेस्टर्नus), North.ern (नॉऽदन/नॉर्दर्नus) और South.ern (साउदन/साउदर्नus)।  सही? हाँ, लेकिन सिर्फ़ 75%। पहले तीन सही, आख़िरी ग़लत। South.ern का उच्चारण होगा सदन, साउदन या साउदर्न नहीं।

पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial