Categories
Mispronounced English Words

CP19: Statue का सही उच्चारण

किसी शब्द में U का उच्चारण उ/ऊ होगा या यु/यू, यह इसपर निर्भर करता है कि U से पहले वाले लेटर की क्या ध्वनि (sound) है।

नियम : अगर U से पहले ज, श, ल, च या र की ध्वनि हो तो उसे बोला जाएगा उ/ऊ। अगर कोई और ध्वनि हो तो बोला जाएगा – यु, यू। इन ध्वनियों को आप ‘जोशीले चार’ (ज, श, ल, च, र) के रूप में याद रख सकते हैं।

  • STATUE में U से पहले T है जिसके दो उच्चारण हो सकते हैं – ‘च’ और ‘ट’
  • अगर उसका उच्चारण ‘च’ करेंगे (‘च’ जोशीले चार का सदस्य है) तो U का उच्चारण होगा ऊ (स्टैचू)। (देखें ऊपर बताया गया नियम)
  • अगर T का उच्चारण ‘ट’ करेंगे (‘ट’ जोशीले चार में नहीं है) तो U का उच्चारण होगा – यू (स्टैट्यू)। (देखें ऊपर बताया गया नियम)

U के अलग-अलग उच्चारणों और T के ‘च’ उच्चारण के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें –

  1. U का उच्चारण कब अ, कब ऊ या यू? (EC8)
  2. EW का उच्चारण कहाँ ऊ, कहाँ यू? (EC18)
  3. U का उच्चारण कब उ/ऊ, कब यु/यू? (EC78)
  4. T का उच्चारण कब होता है च? (EC79)
पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial