Categories
Mispronounced English Words

CP36: Menu का सही उच्चारण – मेनू या मेन्यू?

आज हम बात करेंगे Menu की जिसे कुछ लोग मेनू कहते हैं तो कुछ लोग मेन्यू। चंद लोग मीनू भी बोल देते हैं।

  • इसका सही उच्चारण है मेन्यू, न कि मेनू या मीनू। कारण जानने के लिए आगे पढ़ें।

अंग्रेज़ी में U के जो प्रमुख उच्चारण हैं। पहला अ और दूसरा उ/ऊ, यु/यू। अ का उच्चारण तब होता है जब U दो कॉन्सनंट के बीच होता है जैसे CuP, (कप) RuB (रब), NuN (नन) आदि।

U का दूसरा उच्चारण (उ/ऊ/यु/यू) तब होता है जब U के बाद वाले कॉन्सनंट के बाद एक E होता है। जैसे CUTE(ट्यूब) और JUTE (जूट)।

अब आप इन दोनों शब्दों को देखें। दोनों में आख़िर में –UTE है मगर जब U से पहले C है तो U का उच्चारण यू हो रहा है और जब U से पहले J है तो U का उच्चारण ऊ हो रहा है।

यानी U का उच्चारण इस बात से तय हो रहा है कि उससे पहले कौनसा लेटर (ध्वनि) है। अगर क (C) की ध्वनि है तो उसका उच्चारण यू हो रहा है और ज (J) की ध्वनि है तो उसका उच्चारण ऊ हो रहा है।

इसका एक आसान-सा नियम जिसे याद रख लें तो आपको U के उच्चारण पर कभी भ्रम नहीं होगा। नियम यह है कि ज, श, ल, च और र की ध्वनियों के बाद अगर U आता है तो उसका उच्चारण उ या ऊ होता है। बाक़ी ध्वनियों के बाद U आए तो यु या यू होता है। इन ध्वनियों को याद रखने की टिप है – जोशीले चार। हमेशा याद रखें कि ‘जोशीले चार’ के पाँच सदस्यों यानी ज, श, ल, च और र के बाद U आए तो उच्चारण उ/ऊ वरना ‘यु/यू’।

  • Menu में n की ‘न’ ध्वनि के बाद U है, इसलिए इसका उच्चारण न्यू हो रहा है, नू नहीं। यदि n की जगह ज, श, ल, च या र की ध्वनि वाला कोई लेटर होता तो उच्चारण हो जाता ऊ।

इससे पहले CP19: Statue का सही उच्चारण में हम Statue की बात कर चुके हैं कि क्यों उसका उच्चारण स्टैचू है, स्टैच्यू नहीं।

U के उच्चारण के बारे में और विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक या टैप करें।

  1. U का उच्चारण कब अ, कब ऊ या यू? (EC8)
  2. EW का उच्चारण कहाँ ऊ, कहाँ यू? (EC18)
  3. U का उच्चारण कब उ/ऊ, कब यु/यू? (EC78)

 

पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial