Categories
Mispronounced English Words

CP90: Mythology का सही उच्चारण है मिथॉलजी

Mythology Myth से बना है जिसका अर्थ है पौराणिक कथा जो विशेषतया देवताओं और वीर पुरुषों के विषय में होती हैं और जिनमें प्राकृतिक या ऐतिहासिक घटनाओं का वर्णन होता है लेकिन इन घटनाओं को कोई सबूत नहीं होता। इसीलिए Myth का एक अर्थ है – बहुत से लोगों द्वारा माना जाने वाला एक मनगढ़ंत विचार या विश्वास। Myth का उच्चारण है मिथ। हिंदी में इसे मिथक कहते हैं।

  • जैसा कि ऊपर कहा गया, Mythology Myth (मिथ) से बना है। इस हिसाब से इसका उच्चारण मिथॉ** होना चाहिए। लेकिन अधिकतर भारतीय इसे माइथॉ** बोलते हैं। शायद Psychology (साइकॉ**) और Biology (बायॉ**/बाइऑ**) के उच्चारण से प्रभावित होकर। 

चलिए, Myth का उच्चारण तो तय हो गया लेकिन logy का उच्चारण क्या होगा – लोजी, लॉजी या लजी? भारत में अधिकतर लोग शब्द के अंत में आने वाले –logy का उच्चारण लोजी या लॉजी करते हैं। लेकिन यह ग़लत है। –logy का उच्चारण हमेशा लजी होता है। इसी तरह शब्द के अंत में आने वाले –tomy (Anatomy), –graphy (Photography), –nomy (Astronomy) आदि में भी o या a का उच्चारण हमेशा ‘अॅ’ होता है। इसलिए न एनाटॉमी सही है, न एस्ट्रोनॉमी और न ही फ़ोटोग्राफ़ी।

इनके सही उच्चारण हैं – अनॉटमी, अस्ट्रॉनमी और फ़टॉग्रफ़ी। कारण है – स्ट्रेस का रूल नं. 6। इस विषय में और जानने की इच्छा हो तो पढ़ें क्लास EC55

पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial