अक्सर Pro के उच्चारण पर लोगों को भ्रम होता है कि कहाँ इसका उच्चारण ‘प्रो’ या ‘प्रॉ’ होगा और कहाँ ‘प्र’। लेकिन इसका पता लगाना आसान है अगर हमें स्ट्रेस के नियम मालूम हों। अगर Pro स्ट्रेस वाली जगह में हो तो उसका उच्चारण होगा ‘प्रो‘ या ‘प्रॉ‘। अगर वह बिना स्ट्रेस वाली जगह में हो तो उसका उच्चारण ‘प्र‘ होगा। अब आपको केवल यह पता लगाना है कि Pro स्ट्रेस वाली जगह पर है या नहीं और इसमें हमारी मदद करते हैं स्ट्रेस के सात नियम।
अंग्रेज़ी में स्ट्रेस की पज़िशन पहचानने के सात नियम हैं। यहाँ हम उसके दूसरे नियम की बात करेंगे क्योंकि ये सारे शब्द वे हैं जिनमें दो स्वर या स्वर समूह हैं। स्ट्रेस का दूसरा नियम कहता है कि नाउन के मामले में स्ट्रेस पहले सिल्अबल पर पड़ेगा और वह भारी होगा। व़र्ब के मामले में स्ट्रेस दूसरे सिल्अबल पर पड़ेगा। इसके परिणामस्वरूप पहला सिल्अबल हलका होगा। O के मामले में भारी स्वर हैं बड़ा अ, ऑ और ओ तथा हलका स्वर है – छोटा अ।
दूसरे शब्दों में नाउन के मामले में Pro का उच्चारण होगा ‘प्रॉ‘ या ‘प्रो‘ और व़र्ब के मामले में उच्चारण होगा ‘प्र‘।
![](https://aalimsirkiclass.com/wp-content/uploads/2023/10/Pro-for-insta-2-asc-stress-rule-2.png)
नीचे कुछ उदाहरण देखें हालाँकि आप इन्हें पहले ही थमनेल में देख चुके हैं।
![](https://aalimsirkiclass.com/wp-content/uploads/2023/10/Pro-for-insta-asc-copy.png)
इन क्रियाओं से जो संज्ञाएँ बनती हैं, उनमें भी यही उच्चारण बना रहता है। जैसे –
![](https://aalimsirkiclass.com/wp-content/uploads/2023/10/Pro-for-insta-2-asc-new.png)
चलिए, अब आप बताएँ कि Proceed (आगे बढ़ना) और Provoke (उकसाना) का उच्चारण क्या होगा? कॉमेंट में अपना जवाब लिखें।