Categories
Mispronounced English Words

CP101: Pollution का सही उच्चारण है पलूशन

अंग्रेज़ी में प्रदूषण को Pollution कहते हैं, यह तक़रीबन सभी जानते हैं। मगर इसके उच्चारण को लेकर काफ़ी भ्रम है। आम तौर पर इसके दो रूप चलते हैं – पॉल्यूशन और पल्यूशन। मगर ये दोनों ग़लत हैं। Pol.lu.tion में शुरुआती O का उच्चारण न होकर अॅ होगा और U का उच्चारण यू न होकर होगा। सही उच्चारण है पलूशन। आप किसी भी अच्छे शब्दकोश से इसकी पुष्टि कर सकते हैं।

  • वैसे Pollution या इस तरह के शब्दों के उच्चारण का पता लगाने के लिए शब्दकोश देखने की ज़रूरत नहीं है। यदि अंग्रेज़ी उच्चारण के कुछ आसान नियम जानते हों तो बिना शब्दकोश देखे ही इसके उच्चारण का अंदाज़ा लगा सकते हैं।

कैसे? यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Pol.lu.tion में तीन सिल्अबल (स्वर या स्वर-समूह) हैं। स्ट्रेस का नियम 4a बताता है कि जब किसी शब्द के अंत में –tion हो तो स्ट्रेस उससे पहले वाले सिल्अबल (Vowel या स्वर) पर पड़ता है जिसके चलते उसका उच्चारण भारी हो जाता है। भारी यानी आ, ऑ, ई, ऊ, ए, ऐ आदि।

यहाँ –tion से पहले lu है जिसमें मौजूद u का उच्चारण भारी होगा। वह होगा यू या

चूँकि भारी सिल्अबल के पहले और बाद के सिल्अबल (Vowel या स्वर) हलके हो जाते हैं, इसलिए u से पहले वाला स्वर (o) हलका होगा। हलका यानी अ, इ या उ। इसीलिए Pol में o का उच्चारण हो जाएगा अॅ

Pol का मामला तो हल हो गया। बचा u का मसला कि वह ल्यू होगा या लू। इसमें हमारी मदद करता है जोशीले चार का नियम। यह नियम बताता है कि u से पहले ज, श, ल, च या र की ध्वनि हो तो उसका उच्चारण उ या ऊ होता है। कोई और ध्वनि हो तो u का उच्चारण यु या यू होता है।

चूँकि यहाँ u से पहले L यानी ‘ल’ की ध्वनि है, इसलिए उच्चारण होगा ऊ, न कि यू।

इस तरह Pollution का सही उच्चारण निकला प+लू+शन=पलूशन।

अब जब आप Pollution का उच्चारण जान गए हैं तो बताएँ कि Solution का उच्चारण क्या होगा। आपका अंदाज़ा सही है या ग़लत, यह जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक या टैप करें।

पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial