Categories
Mispronounced English Words

CP109: Penalty और Penal के सही उच्चारण

Penalty शब्द से वे सभी लोग परिचित होंगे जो हॉकी या फ़ुटबॉल में रुचि रखते हैं। कारण, इन खेलों में एक विशेष क़िस्म का फ़ाउल होने पर विपक्षी टीम को Penalty Corner या Penalty Stroke/Kick का लाभ दिया जाता है। लेकिन लोग अमूमन इसका उच्चारण ग़लत करते हैं – पेनाल्टी। इसका सही उच्चारण है पेल्टी

  • Penalty की देखादेखी कुछ लोग Penal (क़ानूनन दंड से संबंधित) का उच्चारण भी पेनल कर बैठते हैं। इसका उच्चारण होगा पीनल। यानी Indian Penal Code (जिसका नाम बदलने की तैयारी है) को कहेंगे इंडियन पीनल कोड
पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial