Categories
English Class

EC1-EC80 : पूरी लिस्ट देखें, किस क्लास में क्या है?

इंग्लिश क्लास में कुल 80 क्लासें संकलित हैं जिनमें अंग्रेज़ी उच्चारण के नियमों को CVC और CVCe के बेसिक नियमों और स्ट्रेस और सिल्अबल के आधार पर समझाने की कोशिश की गई है। नीचे इन सारी क्लासों की सूची विषयवार ढंग से दी गई हैं। शीर्षक पर क्लिक या टैप करके आप संबंधित क्लास पढ़ सकते हैं। ये सारी क्लासें ‘आलिम सर की English Class‘ के नाम से पुस्तक रूप में भी उपलब्ध हैं जिसे आप प्रभात प्रकाशन की वेबसाइट से या और किसी ऑनलाइन साइट से भी ख़रीद सकते हैं।

आपसे निवेदन है कि एक-एक क्लास को ध्यान से पढ़ें और उसे समझने के बाद ही आगे की क्लासों में जाएँ। कोई जिज्ञासा होने पर कॉमेंट में जाकर सवाल करें या इस ईमेल अड्रेस पर लिखें – [email protected]

खंड 1 : व़ावल और कॉन्सनंट

  1. A से एप्पल यानी शुरुआत ही ग़लत
  • इस क्लास में आप जानेंगे कि अंग्रेज़ी में डबल लेटर का सिंगल उच्चारण होता है जैसे Mummy=ममी, न कि मम्मी।

2. कौन हैं अंग्रेज़ी के पाँच पांडव और छठा कुंतीपुत्र?

  • इस क्लास में मिलेगी अंग्रेज़ी के व़ावल्ज़ और कॉन्सनंट्स की जानकारी।

3. CV से पता लगाएँ किसी शब्द का उच्चारण

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि a को ‘ए’, e को ‘ई’, i को ‘आइ’, o को ‘ओ’, u को ‘ऊ’ और y को ‘आइ’ कब और कहाँ बोलते हैं।

4. क्या आप नाश्ते में साँप खाना चाहेंगे?

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि a का उच्चारण कब ‘ए’ और कब ‘ऐ’ होता है।

5. General=जेनरल, न कि जनरल… मगर क्यों?

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि e का उच्चारण कब ए’ और कब ‘ई’ होता है।

6. बीच में हो i तो इ (Sit), अंत में हो e तो आइ (Site)

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि i का उच्चारण कब ‘इ’ और कब ‘आइ’ होता है।

7. अरे O सांभा, इस O के कितने उच्चारण हैं रे

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि o का उच्चारण कब ‘ऑ’ और कब ‘ओ’ होता है।

8. U का उच्चारण कब अ करेंगे और कब ऊ या यू?

  • इस क्लास में जानेंगे कि u का उच्चारण कब ‘अ’ और कब ‘ऊ/यू’ होता है।

9. जो बोले i, वही बोले y, क्योंकि दोनों हैं भाई

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि y का उच्चारण कब ‘इ’ और कब ‘आइ’ होता है।

10. WaWL और aFSR से जानें – कहाँ ऑ, कहाँ आ?

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि a का उच्चारण कब ‘आ’ और कब ‘ऑ’ होता है।

11. होल में घुसकर किताबें कैसे पढ़ें अमिताभ?

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि a और o के ऑ वाले उच्चारणों में क्या अंतर है।

12. जब ख़त्म हो गई ‘सास’ तो भाभी क्यों हुईं उदास?

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि कहाँ होता है लंबे ऑ (ऑऽ) का उच्चारण।

13. Owl है आउल मगर Bowl नहीं है बाउल

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि ow का उच्चारण कहाँ ‘आउ’ और कहाँ ‘ओ’ होता है।

14. संजीव ने किए 9 रूप धारण, OU के भी 9 उच्चारण

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि ou के नौ उच्चारण कौन-कौन से हैं।

15. ऐश मांगी थी, गर्म राख नहीं मांगी थी

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि ai का उच्चारण ‘ऐ’ नहीं, लंबा ‘ए’ (एऽ) होता है – मसलन chain का उचचारण चैन नहीं, चेऽन होगा।

16. e, ea में बोलो ए, बाक़ी में बोलो एऽ

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि इंग्लिश में किन शब्दों में छोटा ए और लंबा ए (एऽ) का उच्चारण होता है।

17. R ख़ुद हो जाए गुम, पर लंबी कर दे दुम

  • इस क्लास में आप जानेंगे ar (car), er (her), ir (stir), or (for) तथा ur (fur) वाले शब्दों के उच्चारण का नियम।

18. ew का उच्चारण कहीं ऊ तो कहीं यू मगर क्यूँ?

  • इस क्लास में आप जानेंगे ew के अलग-अलग उच्चारण का नियम – कहाँ ऊ (Chew), कहाँ यू (few) और कहाँ ओ (sew)।

19. जाने कहाँ Comb का ‘ब’ गया जी!

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि B कब साइलंट हो जाता है जैसे Comb (कोम, Lamb (लैम) आदि।

20. C का उच्चारण कहाँ ‘क’, कहाँ ‘स’?

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि C का उच्चारण कब ‘स’ (Cell) होता है और कब ‘क’ (Cow)।

21. CC का उच्चारण कहाँ ‘क’ और कहाँ ‘क्स’?

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि cc का उच्चारण कब ‘क्स’ (Accept=अक्सेप्ट) होता है और कब ‘क’ (Account=अकाउंट)?

22. क़िस्सा चेमिस्ट्री पढ़ानेवाले कोपड़ा सर का

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि ch का उच्चारण कब ‘च’, ‘श’ और ‘क’ होता है।

23. Adjust में d है साइलंट, उच्चारण है अजस्ट

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि dj का उच्चारण हमेशा ‘ज’ होता है, ‘ड्ज’ नहीं जैसे Adjust=अजस्ट।

24. Passed=पास्ट, जब D को बोला जाता है ‘ट’

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि ed का उच्चारण कब ‘ड’ होता है (Moved=मूव़्ड), कब  ‘ट’ होता है (Passed=पास्ट) और कब  ‘इड’ होता है (Wanted=वॉन्टिड)।

25. F for Fool और फ से फूल : क्या है अंतर?

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि F और Ph का ‘फ़’ हिंदी के ‘फ’ से कितना अलग है।

26. G का उच्चारण कहाँ ‘ग’ कहाँ ‘ज’?

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि G का उच्चारण कहाँ ‘ग’ (Gold=गोल्ड) और कहाँ ‘ज’ (Gem=जेम) होता है।

27. जब भूत की तरह ग़ायब हो जाता है H

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि H कब और कहाँ साइलंट हो जाता है जैसे Ghost=गोस्ट, Honest=ऑनिस्ट।

28. लखनऊ का ‘ख’, ढाका का ‘ढ’ क्यों खा गए अंग्रेज़?

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि ख (Kh), घ (Gh), भ (Bh), झ (Jh) आदि की ध्वनियाँ नहीं होतीं इंग्लिश में। ऐसे शब्दों का क्या उच्चारण करें?

29. 400 साल पहले इस J ने बदल दिया ईसा का नाम

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि J, K और L का उच्चारण कहाँ नहीं होता।

30. DGPK चुप हो जाएँ N से पहले, N चुप हो जाए…

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि M, N और P कब साइलंट हो जाते हैं।

31. अंग्रेज़ी में कहता है ‘Q’, आइ लव़ ‘U’

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि Q का उच्चारण कहाँ ‘क’ और कहाँ ‘क्व’ होगा।

32. R का उच्चारण कब होगा, कब नहीं होगा?

  • इस क्लास में आप जानेंगे ब्रिटिश और अमेरिकी इंग्लिश में R के उच्चारण का नियम।

33. S से ‘स’ होगा य ‘ज़’? बताए ‘फोकट की चाय’

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि S का उच्चारण कहाँ ‘स’, कहाँ ‘ज़’ और कहाँ ‘श’ होता है।

34. S को बोलें स, ज़ या इज़? बताए फोकट की चीज़

  • इस क्लास में आप जानेंगे बहुवचन के तौर पर लगने वाले –s और –es के अलग-अलग उच्चारण का नियम — कहाँ ‘स’ (Books=बुक्स), कहाँ ‘ज़’ (Bags=बैग्ज़) और कहाँ ‘इज़’ (Buses=बसिज़)।

35. S के बाद व़ावल तो ‘स’, दोनों तरफ़ तो ‘ज़’

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि व़ावल के होने से कैसे प्रभावित होता है S का उच्चारण — Ask (आस्क) में ‘स’, Easy (ईज़ी) में ‘ज़’।

36. ‘sion’ का उच्चारण कहाँ शन और कहाँ श्ज़न?

  • इस क्लास में आप जानेंगे शब्द के अंत में आने वाले –sion के अलग-अलग उच्चारण के नियम।

37. जाने कहाँ Chris(t)mas का T गया जी?

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि T का उच्चारण कब नहीं होता।

38. T-H-E के उच्चारण तीन, कहाँ द, कहाँ दि और कहाँ दी?

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि The का उच्चारण कब ‘द’, ‘दि’ और ‘दी’ होता है।

39. अंत में हो TH तो नाउन में ‘थ’, व़र्ब बने तो ‘द’

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि कब th का उच्चारण ‘थ’ होता है और कब ‘द’।

40. T का उच्चारण कब होता है च, श और ड?

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि T का उच्चारण कब ‘च’, ‘श’ या ‘ड’ होता है।

41. W चूमे और V अपने होंठ काटे

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि V के ‘व़’ और W के ‘व’ के उच्चारण में क्या अंतर है।

42. Ex का उच्चारण कहाँ ‘क्स’ और कहाँ ‘ग्ज़’?

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि X का उच्चारण कहाँ ‘क्स’ (Export=एक्सपॉर्ट) होता है और कहाँ ‘ग्ज़’ (Exit=एग्ज़िट) होता है।

43. Y डबल रोल का हिअरो, Z  ने दिया ज़िअरो

  • इस क्लास में आप जानेंगे Y के डबल रोल और Z के डबल उच्चारण के बारे में।

खंड 2 : स्ट्रेस और सिल्अबल

44. सिल्ॲबॅल  क्या है? पा…नी की तरह आसाँ है!

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि सिल्अबल और स्ट्रेस क्या हैं और शब्दों के उच्चारण में उनका क्या महत्व है।

45. रौबीले अमरीश पुरी और मिमियाते ऋषि कपूर

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि किस तरह शब्दों के हिस्से किए जाते हैं और उससे कैसे शब्द का उच्चारण प्रभावित होता है।

46. A, E, I, O और U का उच्चारण कब होता है ॲ?

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि A,E,I,O,U का कब होता है ‘अॅ उच्चारण।

47. हलका-भारी से जानें शुरुआती A का उच्चारण

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि A का उच्चारण कब ए/ऐ ( Able=एबल, Actor=ऐक्ट) और कब अॅ (Apply=अप्लाइ) होता है

48. स्ट्रेस और सिल्अबल – 7 पॉइंट में सबकुछ

  • इस क्लास में आप पाएँगे पिछली चार क्लासों में कही गई बातों का सार 7 पॉइंटस में।

49. Gar.den क्यों है गार्डन, बतलाए पहला नियम

  • इस क्लास में आप जानेंगे स्ट्रेस का पहला नियम जो मौलिक शब्दों पर लागू होता है।

50. शब्द एक, उच्चारण दो, कारण है नियम नं. 2

  • इस क्लास में आप जानेंगे स्ट्रेस का दूसरा नियम जो दो सिल्अबल वाले शब्दों के बारे में है और जो बताता है कि नाउन, ऐजिक्टिव़ और व़र्ब में स्ट्रेस शब्द के किस हिस्से में पड़ता है।

51. Develop क्यों है डिव़ेलप, बताए नियम नं. 3

  • इस क्लास में आप जानेंगे स्ट्रेस का तीसरा नियम जो तीन सिल्अबल वाले शब्दों के बारे में है।

52. चौथा नियम – रिज़र्व से क्यों नहीं होगा रिज़र्वेशन?

  • इस क्लास में आप जानेंगे स्ट्रेस का चौथा नियम जो –tion और –sion से समाप्त होने वाले शब्दों के बारे में है।

53. नियम 4b का जादू, मैजिक से बना मजिशन

  • इस क्लास में आप जानेंगे i और u से शुरू होने वाले सफ़िक्सों (जैसे -ious, –ual) के बारे में स्ट्रेस का नियम।

54.  नियम 5, जब उच्चारण में नहीं पड़ती कोई आँच

  • इस क्लास में आप जानेंगे स्ट्रेस का पाँचवाँ नियम जो a, e और o से शुरू होने वाले सफ़िक्सों के बारे में है।

55. नियम 6 – लॉजी में गड़बड़ है भई, पैथी भी गड़बड़

  • इस क्लास में आप जानेंगे स्ट्रेस का छठा नियम जो y से अंत होने वाले सफ़िक्सों के बारे में है।

56. सातवाँ नियम, बाक़ी 6 नियमों का रिव़िश्ज़न

  • इस क्लास में है स्ट्रेस के सातवें नियम की जानकारी और पहले के सारे नियमों की समरी।

खंड 3 : प्रिफ़िक्स और सफ़िक्स

57. अगली ध्वनि से पता लगाएँ Pro का उच्चारण

  • इस क्लास में आप जानेंगे Pro का उच्चारण कहाँ ‘प्र’, कहाँ ‘प्रो’ और कहाँ ‘प्रॉ’ होता है।

58. क, कॉ, कु, कू, काउ… Cou को बोलें how?

  • इस क्लास में आप जानेंगे cou– के 9 उच्चारण – क्या, कहाँ और क्यों?

59. Re की ध्वनियाँ चार, बोलो – रे, रॉ, रि, री

  • इस क्लास में आप जानेंगे re– के 4 उच्चारण – क्या, कहाँ और क्यों?

60. आख़िर में है -age तो उच्चारण होगा ‘इज’

  • इस क्लास में आप जानेंगेage के 3 उच्चारण – क्या, कहाँ और क्यों?

61. ‘कंपनी’ तो ठीक है मगर ‘सैलेरी’ ठीक नहीं

  • इस क्लास में आप जानेंगे acy, –ary और –any से अंत होने वाले शब्दों  में a का उच्चारण क्या होता है।

62. क्रिकेट और विकेट में क्या ग़लत है?

  • इस क्लास में आप जानेंगे et से अंत होनेवाले शब्दों में e का उच्चारण क्या होता है।

63. पेमेंट सही या पेमंट, बताएगा eCC का नियम

  • इस क्लास में आप जानेंगेer, –en और –el से अंत होनेवाले शब्दों में e का उच्चारण क्या होता है।

64. सचिन ‘बेस्ट’ हैं, मगर ‘सबसे बेस्ट’ नहीं

  • इस क्लास में आप जानेंगे –est का उच्चारण – कहाँ इस्ट, अस्ट और एस्ट।

65. अंत में हो -iCe तो कब इ, कब आइ?

  • इस क्लास में आप जानेंगे CiC और –CiCe वाले शब्दों के उच्चारण का नियम।

66. ‘ine’ के उच्चारण तीन- इन, आइन और ईन

  • इस क्लास में आप जानेंगे ine से अंत होने वाले शब्दों का उच्चारण – कहाँ ‘इन’, कहां ‘ईन’ और कहाँ ‘आइन?’

67. ‘ious’ का उच्चारण कहाँ ‘अस’, कहाँ ‘इअस’?

  • इस क्लास में आप जानेंगे ious और –eous से अंत होने वाले शब्दों का उच्चारण – कहाँ ‘अस’, कहाँ ‘इअस’?

68. ‘ian’ का उच्चारण कहाँ ‘अन’, कहाँ ‘इअन’?

  • इस क्लास में आप जानेंगे ian से अंत होने वाले शब्दों का उच्चारण – कहाँ ‘अन’, कहाँ ‘इअन’?

69. अंत में हो ‘ot’ तो कब होगा ‘ऑट’, कब ‘अट’?

  • इस क्लास में आप जानेंगे ot, –om और –on से समाप्त होनेवाले शब्दों का उच्चारण क्या होता है।

70. फेंकोलजी में उस्ताद, था वह पूरा फेंकोलजिस्ट

  • इस क्लास में आप जानेंगे logy (लजी), –logist (लजिस्ट) और –logical (लॉजिकल) में o के अलग-अलग उच्चारणों के नियम।

71. O+व्यंजन+Y तो O का उच्चारण ‘अ’

  • इस क्लास में आप जानेंगे ony, –ory, –opy से समाप्त होने वाले शब्दों में o के उच्चारण का नियम।

72. Graph(ग्राफ़)+y =ग्राफ़ी नहीं, ग्रफ़ी

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि –graph (ग्राफ़) और –graphy (ग्रफ़ी) से अंत होने वाले शब्दों में a का उच्चारण क्या होता है।

73. अंत में हो जब e-n-t, बोलें उसको अंट

  • इस क्लास में आप जानेंगे ment और –rent से अंत होने वाले शब्दों में e का उच्चारण क्या होता है।

74. मैंने अपनी प्रियतमा को सुंदर-सा प्रेज़ंट दिया…

  • इस क्लास में आप जानेंगे cent/-sent से अंत होने वाले शब्दों में e का उच्चारण क्या होता है।

75. आज करेंगे हम Man यानी मन की बात!

  • इस क्लास में आप जानेंगे man से अंत होने वाले शब्दों का उच्चारण – कहाँ ‘मन’, कहाँ ‘मैन’?

76. Break (रातभर का) Fast यानी ब्रेकफ़स्ट

  • इस क्लास में आप जानेंगे fast, –ward, –ford और –body से अंत होने वाले शब्दों का उच्चारण क्या होता है।

77. रफ़ी ने Business को बिज़नस क्यों कहा?

  • इस क्लास में आप जानेंगे ness और –less से अंत होने वाले शब्दों में e का उच्चारण क्या होता है।

78. कब u तो बोलें उ/ऊ, कब u को बोलें यु/यू?

  • इस क्लास में आप जानेंगे u का उच्चारण – कहाँ उ/ऊ, कहाँ यु/यू?

79. जब D बोला जाता है ‘ज’ और T हो जाता है ‘च’

  • इस क्लास में आप जानेंगे ual का उच्चारण – कहाँ ‘उअल’, कहाँ ‘युअल’?

80. जब Put की तरह Cut बोला जाता था – कुट

  • इस क्लास में आप जानेंगे कि अंग्रेज़ी में स्पेलिंग और उच्चारण अलग-अलग क्यों हैं।
पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial