Categories
English Class

EC59: Re की ध्वनियाँ चार, बोलो – रे, रॉ, रि, री

अंग्रेज़ी से बहुत सारे शब्द हिंदी में आए हैं जैसे पुलिस, राशन, रिज़र्वेशन आदि। लेकिन जब ये शब्द हिंदी में आए तो उनका उच्चारण बदल गया। जैसे Po.lice का सही उच्चारण है पलीस, हम बोलते हैं पुलिस। Ra.tion का सही उच्चारण है रैशन, हम बोलते हैं राशन। इसी तरह Res.er.va.tion का सही उच्चारण रिज़र्वेशन नहीं, रेज़्अवे़ऽशन या रेज़र्वेऽशनus है। आप जब हिंदी में बात करते हैं, तब तो पुलिस, राशन और रिज़र्वेशन बोलना सही है मगर यदि कहीं अंग्रेज़ी में बात करनी हो तो उनका सही उच्चारण करें। आज की क्लास में हम Res.er.va.tion वाले Re से शुरू होने वाले शब्दों के उच्चारण का नियम जानेंगे।

Re- एक प्रिफ़िक्स है जिसका इस्तेमाल किसी शब्द के आरंभ होता है। आम तौर पर Re- का उच्चारण इस बात पर तय होता है कि वह शब्द के किस हिस्से में है – स्ट्रेस वाले हिस्से में या बिना स्ट्रेस वाले हिस्से में। लेकिन कई बार उसके अर्थ से भी तय होता है उसका उच्चारण। मसलन जहाँ उसका अर्थ ‘दुबारा या फिर से’ (Again) होता है, वहाँ Re का उच्चारण अमूमन भारी यानी ‘री’ ही होता है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर किसी शब्द में Re- का अर्थ ‘दुबारा’ है तो बिना सिर खपाए कि यह नाउन है या व़र्ब, Re का उच्चारण ‘री’ कर सकते हैं। वैसे अपवाद यहाँ भी हैं जिनकी बात हम आगे करेंगे।

Re- के मुख्यतः तीन उच्चारण हैं –  ‘रि’, ‘री’ और ‘रे’। एक और उच्चारण भी होता है – रॉ – लेकिन बहुत कम शब्दों में ऐसा होता है। 

दो सिल्अबल में ‘रि’

आइए, पहले सबसे कॉमन उच्चारण ‘रि’ की बात करते हैं। रि (इ) एक हलकी ध्वनि है और Re- से शुरू होने वाले दो सिल्अबल वाले शब्दों में – चाहे वे नाउन हों, व़र्ब हों या ऐजिक्टिव़, उसका उच्चारण ‘रि’ ही होता है। हाँ, कुछेक संज्ञा शब्दों में अथवा जब उसका मतलब ‘दुबारा’ हो तो Re- का उच्चारण ‘री’ भी हो सकता है। उनके बारे में आगे बात करेंगे। पहले ‘रि’ की बात। नीचे ऐसे शब्दों की लिस्ट दे रहा हूँ। एक बार ग़ौर फ़रमाएँ।

शब्दउच्चारणअर्थ
Re.serveरिज़ऽव़/रिज़र्वusआरक्षित करना
Re.peatरिपीटदोहराना
Re.veal रिव़ीलछुपी हुई वस्तु दिखाना
Re.cite रिसाइटकविता आदि सुनाना
Re.side रिज़ाइडनिवास करना
Re.sign रिज़ाइनइस्तीफ़ा देना
Re.spire रिस्पाय/रिस्पायरusसाँस लेना-छोड़ना
Re.sist रिज़िस्टप्रतिरोध करना
Re.cede रिसीडपानी आदि का पीछे हटना
Re.coil रिकॉइलझटके से पीछे आना
Re.flect रिफ़्लेक्टरोशनी का पलटकर आना
Re.store रिस्टॉ/रिस्टॉरपुरानी हालत में लाना
Re.tract रिट्रैक्टकही गई बात वापस लेना
Re.treat  रिट्रीटसेना का पीछे हटना
Re.trace रिट्रेसपीछे लौटना
Re.vert रिव़ऽट/रिवर्टusपिछली स्थिति में लाना 
Re.mark रिमाऽक/रिमार्कusटिप्पणी करना
Re.cline रिक्लाइनझुकना
Re.spect रिस्पेक्टसम्मान करना
Re.strict रिस्ट्रिक्टसीमित करना
Re.ceive रिसीव़प्राप्त करना
Re.spond रिस्पॉन्डप्रतिक्रिया करना
Re.turn  रिटऽन/रिटर्नusलौटना या लौटाना
Re.bel रिबेलविद्रोह करना
Re.bate* रिबेटछूट देना
Re.fund* रिफ़ंडपैसे वापस करना 
Re.lapse* रिलैप्सफिर से उभर आना
Re.bound* रिबाउंडटकराकर लौटना

ऊपर जितने भी शब्द हैं, वे सारे-के-सारे व़र्ब हैं और दो सिल्अबल के हैं सो स्ट्रेस के दूसरे नियम के अनुसार स्ट्रेस दूसरे सिल्अबल पर (जो गहरा काला है) पड़ेगा। ऐसे में पहला सिल्अबल (जिसमें Re- है) हलका होगा। इसी कारण इन सभी शब्दों में Re- का उच्चारण रि (इ) हो रहा है।

यहाँ तक तो ठीक है लेकिन यहाँ से आगे एक गड़बड़ी शुरू हो जाती है जो दूसरे प्रिफ़िक्सों जैसे Pro- में नहीं है। Pro- के मामले में हमने देखा था कि Pro- से शुरू होनेवाला एक ही शब्द यदि व़र्ब है तो उच्चारण होता है ‘प्र’ (हलका) और नाउन या ऐजिक्टिव़ है तो उच्चारण होगा ‘प्रॉ’ या ‘प्रो’ (भारी) जैसे Pro.test (verb)=प्रटेस्ट और Pro.test (noun)=प्रॉटेस्ट। लेकिन Re- के मामले में न केवल व़र्ब में उसका उच्चारण होता है ‘रि’ (हलका) बल्कि नाउन में भी दूसरे सिल्अबल पर ही स्ट्रेस होता है और इस कारण Re- का उच्चारण अधिकतर मामलों में हलका यानी ‘रि’ ही बना रहता है। ऊपर के शब्दों में Re.spect, Re.coil,  Re.treat, Re.turn, Re.vert, Re.mark आदि शब्द जब नाउन के रूप में भी इस्तेमाल होते हैं, तब भी Re- का उच्चारण ‘रि’ ही होता है। Re.spond और Re.ceive जैसे शब्दों में जहाँ नाउन में शब्द का रूप थोड़ा बदल जाता है – Re.spond से Re.sponse और Re.ceive से Re.ceipt, वहाँ भी स्ट्रेस की स्थिति नहीं बदलती यानी Re- का उच्चारण ‘रि’ ही रहता है।

हाँ, कुछ शब्द हैं जिनमें स्ट्रेस की जगह और इसी कारण Re- का उच्चारण बदल जात है जैसे Re.fund, Re.bate, Re.lapse और Re.bound। इन शब्दों के नाउन रूप में स्ट्रेस पहले सिल्अबल पर पड़ता है और इसीलिए Re- का उच्चारण ‘री’ हो जाता है – रीफ़ंड, रीबेट, रीलैप्स और रीबाउंड। Re.bel (विद्रोह करना) को भी जब नाउन (विद्रोही) के तौर पर इस्तेमाल करना होता है तो वह हो जाता है रेबल (Reb.el)।

Re.bel/Reb.el में आपने देखा कि व़र्ब से नाउन होने पर इसका ‘रि’ उच्चारण ‘रे’ में बदल गया। लेकिन यह कोई अकेला ऐसा शब्द नहीं है। ऐसे ढेरों शब्द हैं जहाँ Re- से शुरू होने वाले शब्द जब नाउन में बदलते हैं तो उसका उच्चारण ‘रे’ हो जाता है। हाँ, अंतर यह है कि ये सभी शब्द तीन या ज़्यादा सिल्अबल के हैं और स्ट्रेस के नियमों के चलते ही उनमें Re- का उच्चारण ‘रे’ में बदलता है। आगे हम ऐसे ही शब्दों की चर्चा करते हैं।

स्ट्रेस के कारण ‘रे’

ऊपर ‘रि’ वाली की लिस्ट से आठ शब्द चुनकर मैंने नीचे की सूची बनाई है। इन सभी शब्दों के अंत में कोई सफ़िक्स लगने पर नाउन बनता है। हम देखेंगे कि इससे कैसे Re- का उच्चारण प्रभावित होता है। देखें वे शब्द।

Verb (क्रिया) Noun (संज्ञा)नियम
Re.serve (रिज़ऽव़/रिज़र्वus)Res.er.va.tion (रेज़्अवे़ऽशन/रेज़र्वेशनus)4a
Re.peat (रिपीट) Rep.e.ti.tion (रेपिटिशन)4a
Re.veal (रिव़ील)Rev.e.la.tion (रेव़लेऽशन)4a
Re.cite (रिसाइट)Rec.i.ta.tion (रेसिटेऽशन)4a
Re.side (रिज़ाइड) Res.i.dence (रेज़िडंस)3
Re.sign (रिज़ाइन) Res.ig.na.tion (रेज़िग्नेऽशन)4a
Re.spire (रिस्पाय/रिस्पायरus) Res.pi.ra.tion (रेस्पिरेऽशन)3
Re.sist (रिज़िस्ट) Res.is.tance (रेज़िस्टंस)3

अगर आपने स्ट्रेस के नियम ठीक से पढ़े और समझते होंगे तो आपको यह समझने में कोई कठिनाई नहीं होगी कि क्यों इन क्रियाओं के संज्ञारूपों में Re- का उच्चारण बदल रहा है। मैंने शब्द के अलग-अलग सिल्अबल को बोल्ड (प्राइमरी स्ट्रेस) और अंडरलाइन (सेकंडरी स्ट्रेस) करके स्पष्ट कर दिया है कि शब्द के किस-किस हिस्से पर स्ट्रेस होगा। यह तो आप जानते ही होंगे कि शब्द के जिस हिस्से पर स्ट्रेस होगा, वह भारी उच्चरित होगा। Re- के मामले में भारी उच्चारण का मतलब हुआ ‘री’ और ‘रे’।

अगर आपने स्ट्रेस के नियम नहीं पढ़े हैं, ख़ासकर नियम 3 और 4a तो पहले वे नियम पढ़ें। हर शब्द के अंत में संबद्ध क्लास का लिंक दिया हुआ है। उसपर टैप/क्लिक करें। 

रे का उच्चारण केवल उन्हीं शब्दों तक सीमित नहीं जो दो सिल्अबल वाले व़र्ब से बने हैं। दो से अधिक सिल्अबल वाले नाउन और व़र्ब में भी Re- का उच्चारण स्ट्रेस के नियमों और Re- की पज़िशन के आधार पर कभी ‘रे’ और कभी ‘रि’ होता है।

शब्दउच्चारणअर्थ
1. Rel.a.tiveरेलटिव़रिश्तेदार
2. Rev.e.nueरेवन्यूराजस्व
3. Rec.om.mendरेकमेंडसिफ़ारिश करना
4. Reg.is.ter (n&v.) रेजिस्ट/रेजिस्टरusदर्ज़ करना
5. Ref.u.gee रेफ़्युजीशरणार्थी 
6. Rem.e.dyरेमिडीउपचार
7. Rec.kon रेकनगिनती
8. Rel.icरेलिकअवशेष
9. Ren.o.vateरेनवेटपुनर्नवीकरण
10. Rep.re.sent** रेप्रिज़ेंटप्रतिनिधित्व करना
11. Rec.re.a.tion**रेक्रिएशनमनोरंजन
12. Rec.ol.lect** रेकलेक्टयाद आना
13. Re.li.gionरिलिजनधर्म
14. Re.si.du.alरिज़िड्यूअलबचा हुआ
15. Re.frig.er.a.torरिफ़्रिजरेटरफ़्रिज

ऊपर ** चिह्न वाले तीनों शब्द देखें जिनमें स्ट्रेस के कारण Re- का ‘रे’ उच्चारण हो रहा है। लेकिन जब इन्हीं शब्दों के Re- का ‘दुबारा’ के अर्थ में इस्तेमाल होता है तो उसका उच्चारण ‘री’ हो जाता है लेकिन तब इनके अर्थ और सिल्अबल बदल जाते हैं। जैसे  – 

  • Re.pre.sent (रीप्रिज़ेंट) फिर से पेश करना
  • Re.cre.a.tion (रीक्रिएशन) फिर से सृजन
  • Re.col.lect (रीकलेक्ट) शांत मुद्रा में लौटना

‘रि’ वाली लिस्ट में आए Re.bound (टकराकर वापस आना) का अर्थ भी जब ‘फिर से’ जिल्द चढ़ाना हो तो उसका उच्चारण रीबाउंड (Re.bound) होगा।

दुबारा के अर्थ में ‘री’

आपने इन चारों शब्दों (Re.present, Re.creation, Re.collect और Re.bound) में देखा कि यहाँ Re- का अर्थ दुबारा है और उन सबमें Re- का उच्चारण ‘री’ हो रहा है। जैसा कि शुरू में भी कहा था, जिन शब्दों में Re- का मतलब ‘दुबारा’ हो, वहाँ 90 प्रतिशत मामलों में Re- का उच्चारण ‘री’ होता है।

जैसे Re.charge (v) और Re.charge (n)=रीचाऽज/रीचार्जus, Re.do (v) और Re.do (n)=रीडू, Re.boot (v) और Re.boot=रीबूट, Re.birth (n)=रीबऽथ/रीबर्थus आदि। इसमें कुछ ही अपवाद हैं जिन्हें आप अपने दिमाग़ में नोट कर लेंगे तो कभी दिक़्क़त नहीं होगी। ये हैं Re.cur (रिकर), Re.claim (रिक्लेम), Re.coup (रिकूप)। 

ऊपर आपने देखा होगा कि कुछ शब्दों में नाउन और व़र्ब दोनों ही रूपों में ‘री’ ही बोला जा रहा है लेकिन स्ट्रेस वाला हिस्सा बदल रहा है। इससे उसका उच्चारण कैसे बदल जाता है, लिखित रूप में आप इसे यूँ समझ सकते हैं – Re.do (noun)=रीऽ.डू और Re.do (verb)=री.डूऽ। लेकिन यदि आपके पास कंप्यूटर की सुविधा है तो आप Re.do के मामले में फ़र्क़ यहाँ सुन सकते हैं। सुनने के लिए इस लिंक पर जाकर स्पीकर के चिह्न पर क्लिक करें।

दुबारा के अलावा भी कुछ स्थितियों में Re- का उच्चारण ‘री’ होता है। मसलन इन विशेषणों में जैसे Re.nal और Re.cent। इन शब्दों में स्ट्रेस के नियम 2 के अनुसार पहले हिस्से पर स्ट्रेस पड़ रहा है और वह भारी उच्चरित हो रहा है (पढ़ें नियम 2)। इसके अलावा व़ावल से पहले भी अगर Re- आए तो 90% मामलों में Re- का उच्चारण ‘री’ होता है। उसके बारे में अगले पैरे में।

व़ावल से पहले ‘री’

‘व़ावल से पहले Re- आए तो 90 फ़ीसदी मामलों में उच्चारण ‘री’ ही होगा। Read और Reach से लेकर Re.af.firm और Re.in.vest तक सारे मामलों में आप बेहिचक ‘री’ का उच्चारण कर सकते हैं बिना इसका ध्यान किए कि यहां Re- का मतलब क्या है। जो दो-चार अपवाद हैं, वे नीचे पेश हैं : 

  • Re.al (रिअल/रीअल) और इससे बननेवाले शब्द। 
  • Rear (रिअ/रिअरus) और इससे बननेवाले शब्द।
  • Realm (रेल्म), Reign (रेऽन), Rea.dy (रेडी), Rein (रेऽन), Reu.ters (रॉयटज़/रॉयटर्ज़us) और Reich (रेख)।

इस क्लास का सबक़

1. नियम 2 के अनुसार व़र्ब में स्ट्रेस दूसरे सिल्अबल पर पड़ता है और पहला सिल्अबल हलका उच्चरित होता है। इसी कारण Re- से शुरू होने वाली क्रियाओं में पहले सिल्अबल में मौजूद Re- का उच्चारण ‘रि’ होता है। जैसे Re.turn (लौटना) का उच्चारण है रिटऽन/रिटर्नus। लेकिन बाक़ी प्रिफ़िक्सों के विपरीत Re- वाला क्रियाशब्द जब नाउन फ़ॉर्म में इस्तेमाल हो, तब भी उसका उच्चारण अमूमन ‘रि’ ही रहता है। जैसे Re.turn (वापसी) में भी रिटऽन/रिटर्नus ही बोला जाएगा। कुछेक शब्द अपवाद हैं जैसे Re.fund (v)=रिफ़ंड और Re.fund(n)= रीफ़ंड)। ऊपर और भी उदाहरण दिए गए हैं।

2. दुबारा के अर्थ में Re- का उच्चारण आम तौर पर ‘री’ ही होता है जैसे Re.charge (v) या Re.charge (n)=रीचाऽज/रीचार्ज। ऊपर और उदाहरण देखें।

3. जहाँ पिछली स्थिति में लौटने या दुबारा का अर्थ नहीं हो, वहाँ Re- का उच्चारण स्ट्रेस के नियमों और Re की स्थिति के आधार पर हलका ‘रि’ या भारी ‘रे’ हो सकता है। जैसे Rev.e.nue=रेवन्यू, Ref.u.gee=रेफ़्युजी, Res.er.va.tion=/रेज़वेऽशन/रेज़र्वेशनus, Re.li.gion=रिलिजन, Re.si.du.al=रिज़िड्यूअल, Re.frig.er.a.tor=रिफ्रिजरेटर।

4. व़ावल से पहले Re- हो तो उसका उच्चारण अधिकतर ‘री’ होता है।

अभ्यास

Rel.a.tive से लेकर Re.frig.er.a.tor तक के सारे 15 शब्दों को ग़ौर से देखें और पता करें कि उनमें स्ट्रेस का कौन-सा नियम फ़ॉलो हो रहा है और किसमें किसी नियम का उल्लंघन हो रहा है। अपने अनुमानों को किसी कागज़ या मोबाइल के नोट में लिखें। फिर इस पोस्ट के आख़िर में दिए गए जवाबों से मिलाएँ।

चलते-चलते

Re- से शुरू होने वाला एक शब्द है Ren.dez.vous जिसका अर्थ है पहले से तय की कई कोई मुलाक़ात या मुलाक़ात की जगह। यह फ़्रांसीसी शब्द है और वहाँ इसका उच्चारण है रॉन्दिव़ू या रॉन्देव़ू। अंग्रेज़ी में इसका उच्चारण होगा रॉन्डिव़ू या रॉन्डेव़ू।

शब्द और उच्चारणसिल्अबलनियम का पालन/उल्लंघन?
1. Rel.a.tive (n)=रेलटिव़तीन3 – हाँ
2. Rev.e.nue (n)=रेव़न्यूतीन3 -हाँ
3. Rec.om.mend (v)=रेकमेंड तीन3 – नहीं
4. Reg.is.ter (n)=रेजिस्ट/रेजिस्टरusतीन3 – हाँ
5. Ref.u.gee (n)=रेफ़्युजीतीन3 & 7 – हाँ
6. Rem.e.dy (n)=रेमिडीतीन3 & 6 – हाँ
7. Rec.kon (n)=रेकनदो2 – हाँ
8. Rel.ic (n)=रेलिकदो2 – हाँ
9. Ren.o.vate (v)=रेनवेटतीन3 – नहीं
10. Rep.re.sent (v)=रेप्रिज़ेंट**तीन3 – नहीं
11. Rec.re.a.tion (n)=रेक्रिएशन**चार4a– हाँ
12. Rec.ol.lect (v)=रेकलेक्ट**तीन3 – नहीं
13. Re.li.gion (n)=रिलिजनतीन4b – हाँ
14. Re.si.du.al (adj)=रिज़िड्यूअलचार5 – नहीं
15. Re.frig.er.a.tor (n)=रिफ़्रिजरेटपाँच5 – हाँ
पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial