Categories
Mispronounced English Words

CP34: Economy का उच्चारण इकॉनॉमी नहीं है

Economy का उच्चारण इकॉनॉमी नहीं होता, इकॉनमी होता है। इसी तरह फ़टॉग्रफ़ी (Photography), अस्ट्रॉलजी (Astrology), अनैटमी (Anatomy)। इन सबमें ग्राफ़ी, लॉजी या टॉमी नहीं है, ग्रफ़ी, लजी और टमी है। यह सब स्ट्रेस के रूल नंबर 6 के कारण हो रहा है। यह रूल y से अंत होने वाले सफ़िक्स के बारे में है। इसके बारे में और अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें।

ऊपर मैंने Economy का उच्चारण का उच्चारण बताया इकॉनमी। लेकिन इकॉनमी बोलते हुए आपको सावधानी बरतनी है कि उसका उच्चारण इकॉन्+मी जैसा न हो, इकॉ+नमी जैसा हो।

Economy का उच्चारण जानने के बाद अब बताइए, Economics का उच्चारण क्या होगा? क्या कहा? इकॉनमिक्स?

नहीं, Economics का उच्चारण होगा – ईकनॉमिक्स या एकनॉमिक्स। कारण वही – स्ट्रेस का रूल नंबर 4b जो –ic जैसे i से शुरू होने वाले सफ़िक्सों के बारे में है।

बाक़ी भाषाओं की ही तरह अंग्रेज़ी के शब्द भी एक या एक से अधिक सिल्अबल के होते हैं।

  • एक सिल्अबल के शब्दों (जैसे Bat, Come, Flute) के उच्चारण आप CVC/CVCe के नियमों के आधार पर समझ सकते हैं। ये नियम जानने के लिए EC3 से शुरू करें जिसमें बताया गया है कि A का उच्चारण कहाँ होगा और कहाँ । इसके बाद की क्लासों में E, I, O, U और Y के उच्चारणों को समझाया गया है।
  • एक से अधिक शब्दों के उच्चारण समझने के लिए आपको CVC/CVCe के नियमों के अलावा स्ट्रेस के सात नियम भी जानने होंगे। स्ट्रेस-संबंधी सातों क्लासें (EC49-EC55) पर उपलब्ध हैं। EC49 से शूरू करें।
पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial