Categories
Mispronounced English Words

CP60: Record=रेकॉर्ड या रिकॉर्ड या दोनों?

Record का उच्चारण रिकॉर्ड होगा या रेकॉर्ड? इसका पता हम स्ट्रेस के नियम से लगाएँगे। पहले पता करना होगा कि Record में कितने सिल्अबल (हिस्से) हैं। इसके लिए आप शब्द में स्वर गिनिए। इसमें दो स्वर हैं – e और o, इसलिए इसके दो सिल्अबल (यानी हिस्से) बनेंगे। अब इन अलग-अलग सिल्अबल (शब्दों के हिस्से) पर स्ट्रेस पड़ने से Record के उच्चारण में क्या अंतर आएगा, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

दो सिल्अबल वाले शब्दों में स्ट्रेस का दूसरा नियम लगता है जो कहता है कि दो सिल्अबल वाले शब्दों में नाउन और ऐजिक्टिव़ के मामलों में स्ट्रेस पहले सिल्अबल (स्वर) पर पड़ेगा जबकि व़र्ब के मामले में स्ट्रेस दूसरे सिल्अबल पर पड़ेगा।

अगर आप मेरे पोस्ट देखते आ रहे हैं तो आप जानते होंगे कि जिस सिल्अबल (व़ावल वाले हिस्से) पर स्ट्रेस होता है, उसका उच्चारण अमूमन भारी होता है। भारी यानी बड़ा (आम तौर पर o और u के मामले में यह उच्चारण होता है जैसे Sun, Come आदि), , , , , , आदि। उधर जिस सिल्अबल पर स्ट्रेस नहीं पड़ता, उसका उच्चारण हलका होता है। हलका यानी छोटा अॅ, और

  • अब Record पर आते हैं। नाउन के तौर पर इसका पहला सिल्अबल (जिसमें e स्वर है) भारी होगा। इसलिए यहाँ e का उच्चारण होगा भारी यानी रे। पूरा शब्द बनेगा – रेकॉर्ड
  • व़र्ब के तौर पर स्ट्रेस दूसरे सिल्अबल पर पड़ेगा जिसमें o स्वर है। यानी पहला स्वर (जिसमें e स्वर है) हलका होगा। उसका उच्चारण होगा रि। पूरा शब्द बनेगा – रिकॉर्ड

अब एक वाक्य बनाते हैं जो आप अक्सर अख़बारों में या वेबसाइटों पर पढ़ते होंगे – फलाँ क्रिकेटर ने तोड़ा अपना record (कीर्तिमान)। यहाँ तोड़ा क्रिया है और record (कीर्तिमान) संज्ञा है। इसलिए इस शब्द का उच्चारण होगा रेकॉर्ड, न कि रिकॉर्ड। सही वाक्य होगा – फलाँ क्रिकेटर ने तोड़ा अपना रेकॉर्ड।

इसी तरह Rebel जब नाउन के तौर पर इस्तेमाल होता है तो उसका उच्चारण होता है रेबल (विद्रोही) क्योंकि स्ट्रेस पहले सिल्अबल पर है और जब व़र्ब के तौर पर इस्तेमाल होता है तो उसका उच्चारण होता है रिबेल (विद्रोह करना) क्योंकि स्ट्रेस दूसरे सिल्अबल पर है। Rebel के उच्चारण पर CP80 में अलग से भी चर्चा की गई है।

पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial