Categories
Mispronounced English Words

CP37: Eyebrow क्या है – आइब्रो या आइब्राउ?

Eyebrow का सही उच्चारण है – आइब्राउ, न कि आइब्रो। आम तौर पर -ow जब शब्द के अंत में होता है तो उसका उच्चारण ‘ओ’ ही होता है जैसे स्लो (Slow), शो (Show), क्रो (Crow) आदि। शायद इसीलिए अधिकतर लोग इसे आइब्रो बोलते हैं।

  • लेकिन Eyebrow ही नहीं, क़रीब दर्ज़न भर शब्द ऐसे हैं जिनमें -ow अंत में है मगर उसका उच्चारण आउ हो रहा है। How, Now जैसे कुछ शब्द आपको याद आ रहे होंगे। बाक़ी शब्दों की लिस्ट देखने के लिए आगे पढ़ें।

कुछ शब्द जिनके अंत में ow है मगर उसका उच्चारण ‘ओ’ नहीं, ‘आउ’ होता है।

Allow अलाउ – अनुमति देना
Bow बाउ* – झुकना
Brow ब्राउ – भौंह, ललाट
Cow काउ – गाय
Chow चाउ – चीनी व्यंजन
Dow डाउ – एक अमेरिकी सूचकांक
How हाउ – कैसे
Miaow मियाऊ – म्याऊँ
Now नाउ – अभी
Row राउ* – हुल्लड़, हंगामा
Sow साउ* – मादा सूअर
Vow वाउ – प्रतिज्ञा (n), प्रतिज्ञा करना (v)
Wow वाउ – प्रशंसा और आश्चर्य की अभिव्यक्ति

*Bow, Row और Sow का उच्चारण क्रमशः बो, रो और सो भी होता है लेकिन वहाँ उनका मतलब हो जाता है धनुष, क़तार और बीज बोना।

पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial