Categories
Mispronounced English Words

CP46: Accent का उच्चारण एसेंट नहीं है

Accent को कई लोग एसेंट बोलते हैं जैसे – उसका एसेंट ठीक नहीं है। लेकिन इसका सही उच्चारण ऐक्संट या ऐक्सेंट होता है। यानी cc का उच्चारण यहाँ ‘क्स’ होगा, ‘स’ नहीं। दरअसल cc का उच्चारण कभी ‘स’ नहीं होता। या तो ‘क्स’ होता है या ‘क’। कब cc का उच्चारण ‘क्स’ होगा और कब ‘क’, यह जानने के लिए आगे पढ़ें। 

अंग्रेज़ी में जब दो c एकसाथ आते हैं (cc) तो उनका उच्चारण इस बात पर निर्भर करता है कि उनके बाद क्या है। अगर A, O या U हो तो उनका उच्चारण होता है ‘क’। यदि cc के बाद E या I हो तो उनका उच्चारण होता है ‘क्स’। 

  • Accent में cc के बाद e है इसलिए उनका उच्चारण होगा – ‘क्स’। इसी तरह इन शब्दों में भी cc के बाद e या i है इसलिए इनमें भी cc का उच्चारण ‘क्स’ हो रहा है।
  • जैसा कि ऊपर बताया, यदि cc के बाद A, O या U हो तो उनका उच्चारण होगा ‘क’। नीचे इसके कुछ उदाहरण देखिए।

अब जब आप यह नियम समझ गए हैं तो बताइए कि Accessory में cc का उच्चारण क्या होगा – ‘क’, ‘क्स’ या ‘स’? पूरे शब्द का उच्चारण क्या बनेगा – अकेसरी, अक्सेसरी या असेसरी?

इस विषय में और विस्तार से जानने के लिए पढ़ें इंग्लिश क्लास EC21. पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक/टैप करें।

पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial