Categories
Mispronounced English Words

CP111: Yes Boss=यस बॉस या येस बॉस?

आज की चर्चा एक बहुत ही कॉमन शब्द के बारे में। वह शब्द है Yes जिसे कई लोग यस बोलते हैं। उसका सही उच्चारण है येस। इसलिए Yes Boss को बोलेंगे येस बॉस।

  • Yes के अर्थ में और भी कुछ शब्द बोले जाते हैं जैसे Aye और Yea। आपने लोकसभा की कार्रवाई में स्पीकर को यह बोलते सुना होगा, Those in favour, say aye… those against say no. इस Aye का उच्चारण है आइ/आय। बहुवचन होगा ayes (आइज़/आय्ज़)।
  • Yea अनौपचारिक वार्तालाप में चलता है। इसको बोलेंगे ये।
पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें

5 replies on “CP111: Yes Boss=यस बॉस या येस बॉस?”

बल्कि मेरे हिसाब से “येस” भी ग़लत है, “yes” का प्रनंनसिएशन होना चाहिए था “यैस” (अब यह इक्ज़ैक्ट्ली snack (दालमोठ यानी हल्का-फुल्का नाश्ता) = स्नैक जैसा तो नहीं है, मग़र यह snake (सर्प या साँप) = स्नेक जैसा भी तो नहीं है)। अब यदि आप to let को “टू लेट” लिखेंगे, तो दूसरे हज़रत को लगेगा कि यह (सज्जन) तो बहुत देर से आए हैं, क्योंकि late को भी हिन्दी में लेट लिखा जाता है, इसलिए “टू लैट” ही सही रहेगा, जैसा कि ओम थानवी साहब ने कहा है।
https://www.bhadas4media.com/oval-test-india-england-cricket/

नमस्ते। आप ओम थानवी की राय को दोहरा रहे हैं। लेकिन मेरी उनसे सहमति नहीं है।
वैसे आप भी मानते हैं कि Yes का जो ‘ए’ है, वह न तो Snake के ‘एऽ’ जैसा है और न Snack के ‘ऐ’ जैसा। फिर Yes को यैस लिखने की वकालत कैसे कर रहे हैं?
मेरे विचार से इन दोनों उच्चारणों का अंतर दिखाने का एकमात्र उपाय यह है कि अंग्रेज़ी के ‘लंबे ए’ को हिंदी में ‘एऽ’ लिखा जाए।
आपको मालूम ही होगा कि अंग्रेज़ी में E और EA का उच्चारण ‘छोटा ए’ होता है (Break और Great जैसे कुछ शब्दों को छोड़कर) और A, AI, AY, EI, EY में ‘लंबा ए’। मैंने अपनी क्लासों में दोनों के उच्चारण का अंतर इसी तरह दिखाया है।

मतलब better को बेऽटर ही लिखा जाये ताकि batter (आटे-बेसन का घोल, बल्लेबाज़) वाले बैटर से अलगाव किया जा सके। इसी प्रकार, let = लेऽट, red = रेऽड, best = बेऽस्ट, trend = ट्रेऽन्ड, pest = पेऽस्ट, test = टेऽस्ट आदि। साथ में, मैंने किसी की कोई वकालत नहीं की है क्योंकि मुझे ख़ुद भी ऐसा लग रहा था कि इस हिसाब से तो pen (पेऽन) को भी पैन लिखा जाना चाहिये, लेकिन हम कन्फ़्यूज़ड हो गये क्योंकि यह तो pan वाले पैन जैसा हुआ है, इसलिये आपका गाइडंस लेना पड़ा है।
इसके लिये बहुत-बहुत धन्यवाद।

नहीं। मैं उलटा कह रहा हूँ। Pen को तो पेन ही लिखा जाए लेकिन Pain को पेऽन लिखा जाए क्योंकि E और EA का ‘ए’ उच्चारण छोटा होता है जबकि A (Name), AI (Pain), AY (Day), EI (Weight) और EY (They) का ‘ए’ उच्चारण लंबा होता है।

क्षमाप्रार्थी आपकी मैं बात नहीं समझ पाया था।
पुनः इस सलाह के लिये धन्यवाद।

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial