Categories
Mispronounced English Words

CP80: Rebel के हैं दो उच्चारण, रेबल और रिबेल

अंग्रेज़ी में कई शब्द ऐसे हैं जो कभी नाउन और कभी व़र्ब के तौर पर इस्तेमाल होते हैं। उनकी स्पेलिंग एक ही रहती है मगर अर्थ और उच्चारण बदल जाता है। ऐसा ही एक शब्द है REBEL। नाउन के तौर पर इसे रेबल बोला जाएगा और व़र्ब के तौर पर रिबेल। ऐसा क्यों होता है, इसका भी एक नियम है। नियम जानने के लिए आगे पढ़ें।

नाउन और व़र्ब के तौर पर Rebel के अलग-अलग उच्चारण समझने के लिए ये वाक्य देखें –
Shiv Sena rebels (रेबल्ज़) are camping in a Guwahati hotel.
Many Shiv Sena legislators have rebelled (रिबेल्ड) against the party chief.

उच्चारण में यह अंतर अंग्रेज़ी उच्चारण के नियम नंबर 2 के तहत हो रहा है जिसके अनुसार नाउन के मामले में स्ट्रेस पहले सिल्अबल पर और व़र्ब के मामले में दूसरे सिल्अबल पर पड़ता है। 

इसके बारे में हम EC50 में चर्चा कर चुके हैं। रुचि हो तो नीचे दिए गए लिंक पर पढ़ सकते हैं।

पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial