Categories
Mispronounced English Words

CP39: Memory को मेमॉरी न बोलें, कहें मेमरी

Memory का अर्थ तो आपको मालूम ही होगा। अधिकतर लोग इसे मेमोरी बोलते हैं। कारण, वे समझते हैं कि O का उच्चारण हमेशा ‘ओ’ या ‘ऑ’ ही होता है। लेकिन O का उच्चारण ‘अ’ और ‘अॅ’ भी होता है। जैसे Son (सन) और Doctor (डॉक्टर/डॉक्ट)। लेकिन ऐसा क्यों है, इसके कारण ऊपर की तस्वीर में बताए गए हैं। विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़ें।

अंग्रेज़ी में स्वरों के दो उच्चारण होते हैं – भारी और हलके। जब कोई स्वर किसी ऐसे शब्दांश का हिस्सा हो जिसपर स्ट्रेस पड़ रहा है, तो उसका भारी उच्चारण होता है यानी बड़ा अ, आ, ऑ, ई, ऊ, ए, ऐ या ओ। जब वह ऐसे किसी शब्दांश का हिस्सा हो जिसपर स्ट्रेस न पड़ रहा हो तो उसका हलका उच्चारण होता है जैसे छोटा अ, इ या उ।

शब्द के किस हिस्से पर स्ट्रेस पड़ेगा, इसके सात नियम हैं जिनको समझने के बाद आप 80% अंग्रेज़ी शब्दों के सही उच्चारण का अंदाज़ा ख़ुद लगा सकते हैं।

Memory में तीसरा नियम लगेगा जो कहता है कि तीन शब्दांशों (Syllable) वाले शब्दों में (नाउन के मामले में) पहले सिल्अबल पर स्ट्रेस होगा। 

Memory नाउन है और उसमें तीन शब्दांश हैं – Mem.o.ry। (आम तौर पर जितने स्वर होते हैं, उतने ही शब्दांश होते हैं।) नाउन होने के कारण यहाँ स्ट्रेस पहले शब्दांश पर पड़ेगा सो Mem में मौजूद e का भारी उच्चारण होगा – ए। सो वह हो गया मेम्। दूसरे शब्दांश में o है। इसका हलका उच्चारण होगा क्योंकि नियमतः स्ट्रेस वाले शब्दांश के बाद वाला शब्दांश हलका होता है। इसलिए o का उच्चारण (छोटा) अॅ होगा। वही जो CP38 के शब्द No.bo.dy (नो.ब.डी) में दूसरे o में हो रहा था। शब्द बनेगा मेमरी जिसे मेम्री की तरह नहीं मेम्अरी की तरह बोला जाएगा।

पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial