‘विहंगम दृश्य’ का बहुत ही कम इस्तेमाल होता है और जब होता है तो ग़लत अर्थ में। जब भी कहीं कोई सुंदर दृश्य दिखता है, लोग कह देते हैं, बड़ा विहंगम दृश्य था। लेकिन यह सही नहीं है। विहंगम दृश्य का अर्थ है ऊपर (आसमान) से देखा गया नज़ारा क्योंकि विहंग का अर्थ है पक्षी। इस विषय में और जानने के लिए आगे पढ़ें।
Author: आलिम सर
हमारे देश के नेताओं को झूठे वादे करने में… महारथ हासिल है या महारत हासिल है? जब यह सवाल फ़ेसबुक पर पूछा गया तो 68% ने महारत और 32% ने महारथ पर वोट किया। सही क्या है और क्यों है, जानने के लिए आगे पढ़ें।
मुक़दमा एकवचन है। अगर इसे बहुवचन में लिखा जाए तो मुक़दमे होगा या मुक़दमें? यह सवाल जब मैंने फ़ेसबुक पर पूछा तो 69% ने कहा – मुक़दमे होगा यानी ‘मे’ पर बिंदी नहीं लगेगी। 31% ने कहा, मुक़दमें होगा यानी बिंदी लगेगी। सही क्या है और क्यों है, जानने के लिए आगे पढ़ें।
हज़ार के लिए संस्कृत का जो शब्द है, उसे कैसे बोलते या लिखते हैं – सहस्र या सहस्त्र? शब्द के अंत में त्र (त्+र) है या स्र (स्+र)? जब मैंने यही सवाल फ़ेसबुक पर पूछा तो 55% ने कहा सहस्त्र यानी अंत में त्र है। 45% ने कहा, अंत में स्र है। सही क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें।
वृद्धि के लिए हिंदी में एक और शब्द चलता है। वह बढ़ोतरी है या बढ़ोत्तरी? यही सवाल जब मैंने फ़ेसबुक पर पूछा तो पोल पर 600 से ज़्यादा वोट पड़े और क़रीब दो-तिहाई (66%) ने बढ़ोत्तरी को सही बताया यानी जिसमें त की ध्वनि दो बार थी। बढ़ोतरी के समर्थक केवल 34% थे। सही क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें।