Petrol और Patrol – दो ऐसे शब्द हैं जिनका उच्चारण अक्सर ग़लत किया जाता है।Petrol जो एक तरह का ईंधन है, उसका अंग्रेज़ी में सही उच्चारण है पेट्रल, न कि पेट्रोल। दूसरे शब्द Patrol का मतलब है – गश्त लगाना हालाँकि इसका संज्ञा के रूप में भी इस्तेमाल होता है। दोनों में एक ही उच्चारण होगा – पट्रोल, न कि पैट्रोल।
Petrol और Patrol में दो अंतर हैं। शब्द के पहले हिस्से में e और a का अंतर तो साफ़ दिखता है। लेकिन एक और अंतर जो नहीं दिखता, वह यह है कि PET.rol (संज्ञा) में पहले हिस्से (सिल्अबल) पर ज़ोर (स्ट्रेस) है जबकि pa.TROL (क्रिया) में दूसरे हिस्से (सिल्अबल) पर। यही वजह है कि o का उच्चारण दोनों में अलग-अलग हो रहा है – अ और ओ।
- अंग्रेज़ी में शब्दों का उच्चारण स्ट्रेस और सिल्अबल के आधार पर होता है और इसे समझने के सात नियम हैं। Pet.rol और Pat.rol में उच्चारण का अंतर स्ट्रेस के दूसरे नियम के तहत हो रहा है।
- यह स्ट्रेस के दूसरे नियम के कारण हो रहा है। यदि आप स्ट्रेस का दूसरा नियम जानना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक/टैप करें।
पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें