Categories
Mispronounced English Words

CP118: Southern का उच्चारण साउदर्न नहीं होता

North (नॉर्थ) से बनता है Northern मगर उसका उच्चारण नॉर्थर्न नहीं, नॉर्दर्न हो जाता है – यानी North (नॉर्थ) का ‘Northern (नॉर्दर्न) में ‘‘ में बदल जाता है। इसी तरह South से जब Southern बनता है तो इसमें भी th का उच्चारण ‘थ’ से ‘द’ हो जाता है लेकिन इसके अलावा आरंभ में एक और बदलाव होता है – Sou का उच्चारण ‘साउ’ के बजाय ‘‘ हो जाता है। पूरे शब्द का उच्चारण होगा सदर्न, न कि साउथर्न या साउदर्न

ब्रिटिश शैली में बोलेंगे तो R का उच्चारण इनमें से किसी भी शब्द में नहीं होगा। तब North और Northern का उच्चारण होगा नॉथ और नॉदन और Southern का उच्चारण होगा सदन।

  • किसी शब्द में R का उच्चारण नहीं होने से उसके पहले का स्वर थोड़ा लंबा हो जाता है। इस कारण North का उच्चारण नॉऽथ, Northern का उच्चारण नॉऽदन और Southern का उच्चारण सऽदन जैसा होगा।
Categories
Mispronounced English Words

CP117: MEME का सही उच्चारण है मीम, न कि मेमे

MEME. नाम तो सुना होगा। मतलब भी जानते होंगे – कोई ऐसा मशहूर या जाना-पहचाना फ़ोटो, विडियो या संवाद जिसका प्रयोग हूबहू या कभी हलका-फुलका फेरबदल कर किया जाता है अक्सर किसी व्यक्ति, विचार या घटना की चुटकी लेने के लिए या केवल निर्मल हास्य उत्पन्न करने के लिए। कई लोग इसे मेमे बोलते हैं। इसका सही उच्चारण है मीम।

Categories
Mispronounced English Words

CP116: Bowl का सही उच्चारण बाउल नहीं, बोल

आज का शब्द है है Bowl यानी कटोरा जिसे कई लोग बाउल बोलते हैं। लेकिन Bowl का सही उच्चारण है बोल, न कि बाउल चाहे हम कटोरे की बात कर रहे हों या गेंदबाज़/गेंदबाज़ी (Bowler, Bowling) की। Owl की देखादेखी कई लोग इसे बाउल बोल देते हैं। लेकिन ow का उच्चारण हमेशा ‘आउ’ नहीं होता। अक्सर ‘ओ’ भी होता है ख़ासकर जब वह शुरू में हो (जैसे Own=ओन और Owe=ओ) या अंत में (जैसे Window=विंडो, Shadow=शैडो)।

  • Ow जब शब्द के बीच में हो तो उसका उच्चारण अधिकतर ‘आउ’ होता है जैसे Down=डाउन, Brown=ब्राउन, Gown=गाउन आदि। लेकिन कभी-कभी ‘ओ’ भी होता है जैसा कि Bowl में हो रहा है।

OW के उच्चारण पर एक पूरी क्लास (EC13) भी बनी हुई है। पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक/टैप करें

Categories
Mispronounced English Words

CP115: Bass का सही उच्चारण है बेस, न कि बास

मोबाइल, इयरफ़ोन या ऑडियो डिवाइसों की सेटिंग में आपने Treble और Bass जैसे शब्द देखे होंगे। ये संगीत के टोन, पिच आदि को घटाते-बढ़ाते हैं। इससे अधिक इनके बारे में न तो मैं कुछ जानता हूँ, न ही यह हमारी चर्चा का विषय है। हो सकता है, आप ही इसके बारे में मुझसे अधिक जानते हों।

मैं तो केवल Bass शब्द के सही उच्चारण के बारे में बात करूँगा ताकि आप जब दोस्तों की महफ़िल में गीत-संगीत पर बातचीत करें तो इस शब्द का ग़लत उच्चारण करके शर्मिंदा न हों।

Bass शब्द की स्पेलिंग Class और Pass से मिलती-जुलती है इसलिए कई लोग इसे बास बोल देते हैं। इसका सही उच्चारण है बेस

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

205. रस्सा खींचने का खेल रस्साकसी या रस्साकशी?

दो पक्षों द्वारा अपनी-अपनी दिशा में रस्सा खींचने के खेल को क्या कहते हैं? जब मैंने यह सवाल फ़ेसबुक पर रखा तो 59% ने कहा – रस्साकशी जबकि 39% ने रस्साकसी के पक्ष में वोट दिया। 2% ऐसे भी थे जिन्हें रस्साकस्सी सही लगता था। आख़िर सही क्या है और क्यों है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial