Categories
Mispronounced English Words

CP118: Southern का उच्चारण साउदर्न नहीं होता

North (नॉर्थ) से बनता है Northern मगर उसका उच्चारण नॉर्थर्न नहीं, नॉर्दर्न हो जाता है – यानी North (नॉर्थ) का ‘Northern (नॉर्दर्न) में ‘‘ में बदल जाता है। इसी तरह South से जब Southern बनता है तो इसमें भी th का उच्चारण ‘थ’ से ‘द’ हो जाता है लेकिन इसके अलावा आरंभ में एक और बदलाव होता है – Sou का उच्चारण ‘साउ’ के बजाय ‘‘ हो जाता है। पूरे शब्द का उच्चारण होगा सदर्न, न कि साउथर्न या साउदर्न

ब्रिटिश शैली में बोलेंगे तो R का उच्चारण इनमें से किसी भी शब्द में नहीं होगा। तब North और Northern का उच्चारण होगा नॉथ और नॉदन और Southern का उच्चारण होगा सदन।

  • किसी शब्द में R का उच्चारण नहीं होने से उसके पहले का स्वर थोड़ा लंबा हो जाता है। इस कारण North का उच्चारण नॉऽथ, Northern का उच्चारण नॉऽदन और Southern का उच्चारण सऽदन जैसा होगा।
Categories
Mispronounced English Words

CP116: Bowl का सही उच्चारण बाउल नहीं, बोल

आज का शब्द है है Bowl यानी कटोरा जिसे कई लोग बाउल बोलते हैं। लेकिन Bowl का सही उच्चारण है बोल, न कि बाउल चाहे हम कटोरे की बात कर रहे हों या गेंदबाज़/गेंदबाज़ी (Bowler, Bowling) की। Owl की देखादेखी कई लोग इसे बाउल बोल देते हैं। लेकिन ow का उच्चारण हमेशा ‘आउ’ नहीं होता। अक्सर ‘ओ’ भी होता है ख़ासकर जब वह शुरू में हो (जैसे Own=ओन और Owe=ओ) या अंत में (जैसे Window=विंडो, Shadow=शैडो)।

  • Ow जब शब्द के बीच में हो तो उसका उच्चारण अधिकतर ‘आउ’ होता है जैसे Down=डाउन, Brown=ब्राउन, Gown=गाउन आदि। लेकिन कभी-कभी ‘ओ’ भी होता है जैसा कि Bowl में हो रहा है।

OW के उच्चारण पर एक पूरी क्लास (EC13) भी बनी हुई है। पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक/टैप करें

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial