Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

36. क्ष से क्छत्रिय या क्शत्रिय, रक्छा सही या रक्शा?

हिंदी वर्णमाला में एक संयुक्त वर्ण है क्ष जिसका दो तरह से उच्चारण किया जाता है – क्छ और क्श। मसलन रक्षा को कहीं रक्छा बोला जाता है, कहीं रक्शा। क्षमा को कहीं क्छमा बोला जाता है तो कहीं क्शमा। आख़िर क्ष का सही उच्चारण क्या है? क्छ, क्श या कुछ और? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

35. साम्राज्य विस्तार का यज्ञ – अश्वमेघ या अश्वमेध?

प्राचीन ग्रंथों में एक महायज्ञ का उल्लेख है जिसमें घोड़े की प्रधान भूमिका रहती थी। इसीलिए इस यज्ञ के नाम के शुरू में ‘अश्व’ है जिसका अर्थ है घोड़ा। लेकिन अश्व के बाद क्या है, इसपर लोगों में भ्रम है। कुछ लोग इसे अश्वमेध (ध) लिखते हैं, कुछ लोग अश्वमेघ (घ)। सही क्या है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

34. दीवा (दीया)+अली (पंक्ति) = दीवाली या दिवाली?

दिवाली और दीवाली में कौनसा शब्द सही है? अगर फ़ेसबुक पर किए गए एक पोल को पैमाना मानें तो अधिकतर लोगों (57%) दिवाली को ही सही मानते हैं हालाँकि दीवाली को सही बताने वाले (43%) भी कोई बहुत कम नहीं हैं। अब सवाल है, सही क्या है। जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

33. शब्द था तिथिवार, बन गया क्या – त्योहार या त्यौहार?

कुछ शब्द होते हैं जिनके दो-दो रूप चलते हैं। ऐसा ही एक शब्द है त्योहार जिसे त्यौहार भी लिखा जाता है। ऐसे में कई बार मन में सवाल उठता है कि त्योहार लिखें या त्यौहार। आज की क्लास में इसी सवाल का जवाब देने की कोशिश की है।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

32. रावण के बेटे का नाम मेघनाथ था या मेघनाद?

दशहरे के दिन रावण और कुंभकर्ण के अलावा किस तीसरे व्यक्ति का पुतला जलाते हैं? विकल्प दो हैं – मेघनाद और मेघनाथ। जब मैंने फ़ेसबुक पर इसके बारे में पोल किया तो 80% ने मेघनाद के पक्ष में राय दी। 20% मेघनाथ के पक्ष में थे। सही क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial