सौ साल की अवधि को हिंदी में क्या कहते हैं? जी हाँ, यह शब्द शत से शुरू होता है लेकिन अंत किससे होता है – ब्दी से या ब्दि से? यही सवाल जब मैंने एक फ़ेसबुक पोल में किया तो 85% ने शताब्दी के पक्ष में वोट किया। क्या वे सही हैं, जानने के लिए आगे पढ़ें।

मैंने वाल्मीकि रामायण पढ़ा है। क्या आपको पिछले वाक्य में कोई ग़लती नज़र आ रही है? आप शायद कहें कि हाँ, ‘पढ़ा’ है नहीं, ‘पढ़ी’ है होना चाहिए था, क्योंकि रामायण स्त्रीलिंग है। मान लेते हैं। फिर रामचरितमानस क्या है? क्या वह भी स्त्रीलिंग है? जानने के लिए आगे पढ़ें।
‘विहंगम दृश्य’ का बहुत ही कम इस्तेमाल होता है और जब होता है तो ग़लत अर्थ में। जब भी कहीं कोई सुंदर दृश्य दिखता है, लोग कह देते हैं, बड़ा विहंगम दृश्य था। लेकिन यह सही नहीं है। विहंगम दृश्य का अर्थ है ऊपर (आसमान) से देखा गया नज़ारा क्योंकि विहंग का अर्थ है पक्षी। इस विषय में और जानने के लिए आगे पढ़ें।
हमारे देश के नेताओं को झूठे वादे करने में… महारथ हासिल है या महारत हासिल है? जब यह सवाल फ़ेसबुक पर पूछा गया तो 68% ने महारत और 32% ने महारथ पर वोट किया। सही क्या है और क्यों है, जानने के लिए आगे पढ़ें।
मुक़दमा एकवचन है। अगर इसे बहुवचन में लिखा जाए तो मुक़दमे होगा या मुक़दमें? यह सवाल जब मैंने फ़ेसबुक पर पूछा तो 69% ने कहा – मुक़दमे होगा यानी ‘मे’ पर बिंदी नहीं लगेगी। 31% ने कहा, मुक़दमें होगा यानी बिंदी लगेगी। सही क्या है और क्यों है, जानने के लिए आगे पढ़ें।