पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष अमेरिका और ईरान में शांति समझौता कराने में लगे हुए हैं और इस कारण उनका नाम ख़बरों में अधिक आ रहा है लेकिन यह नाम हिंदी मीडिया में तीन तरह से लिखा जा रहा है – आसिम, असीम और असिम। आख़िर क्यों? और उनका सही नाम क्या है?
हर व्यक्ति, वस्तु या जगह का एक ख़ास नाम होता है और उसका बहुत महत्व भी होता है। लेकिन सही जानकारी न होने से वह मीडिया में अलग-अलग तरह से लिखा जाता है। इस कॉलम का मक़सद देशी-विदेशी नामों को लेकर व्याप्त भ्रम को दूर करना है।
पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष अमेरिका और ईरान में शांति समझौता कराने में लगे हुए हैं और इस कारण उनका नाम ख़बरों में अधिक आ रहा है लेकिन यह नाम हिंदी मीडिया में तीन तरह से लिखा जा रहा है – आसिम, असीम और असिम। आख़िर क्यों? और उनका सही नाम क्या है?
अमेरिकी उपराष्ट्रपति James David Vance का सरनेम हिंदी मीडिया में तीन तरह से लिखा जा रहा है – वांस, वेंस और वैंस। आज की शब्दचर्चा इसी पर है कि उनके सरनेम का सही उच्चारण और स्पेलिंग क्या है।
लेबनान से ऑपरेट कर रहे शिया इस्लामी संगठन Hezbollah का नाम हिंदी वेबसाइटों पर छह तरह से लिख रहा है – हिज्बुल्ला, हिजबुल्ला, हिज्बुल्लाह, हिजबुल्लाह, हिज़्बुल्लाह और हिज़बुल्लाह (आख़िरी दो में ज पर नुक़्ता)। आज हम जानेंगे कि इनमें से कौनसी स्पेलिंग सही है।
असम के मुख्यमंत्री के नाम की अंग्रेज़ी स्पेलिंग है Himanta Biswa Sarma और हिंदी मीडिया के लोग इसी स्पेलिंग के आधार पर उनका नाम चार तरह से लिख रहे हैं। इनमें से सही एक भी नहीं है। आख़िर क्या है असम के मुख्यमंत्री के नाम का उच्चारण, यही जानेंगे आज की शब्दचर्चा में।
मतपत्र को अंग्रेज़ी में Ballot Paper कहा जाता है और हिंदी मीडिया अपनी ख़बरों में Ballot Paper को वह दो तरह से लिखता है। बैलेट पेपर और बैलट पेपर। इस शब्दचर्चा 77 में यही बताया गया है कि इनमें से कौनसा शब्द सही है और क्यों।