Categories
Mispronounced English Words

CP27: Volkswagen में V का उच्चारण ‘व’ नहीं, ‘फ़’

Volkswagen का सही जर्मन उच्चारण है – फ़ॉल्क्सवागन। जर्मन में Volks का वही मतलब है जो अंग्रेज़ी में Folks का है (लोग) लेकिन जर्मन में फ़ की ध्वनि के लिए V लिखा जाता है इसीलिए Volks। साथ ही जर्मन में L साइलंट नहीं है। इसलिए फ़ॉल्क्स, न कि फ़ॉक्स या फ़ोक्स।

  • भारत में कंपनी के शोरूमों में भी फोक्सवैगन लिखा जा रहा है। शायद इसलिए कि उनको लगता है कि फ़ोक्स और वैगन बोलने और सुनने के आदी भारतीयों को ब्रैंड का शुद्ध उच्चारण – फ़ॉल्क्सवागन – रास नहीं आएगा।
Categories
Mispronounced English Words

CP26: Crèche का उच्चारण क्रेच नहीं, क्रेश

Crèche जहाँ शिशुओं और छोटे बच्चों को रखा जाता है, उसे क्रेश कहते हैं, क्रेच नहीं। Crèche फ़्रेंच मूल का शब्द है।

Categories
Mispronounced English Words

CP25: Cache का उच्चारण कैश या कैशे?

मोबाइल यूज़ करने वाले और ख़ासकर ऑनलाइन पत्रकार Cache शब्द के बारे में जानते हैं। यह वह अस्थायी स्मृति (memory) होती है जो वेबसाइटों और ऐप्स को जल्दी लोड करने में मदद करती है। कई बार यह मेमरी क्लियर भी करनी पड़ती है वरना संशोधित पेज नही दिखता।  

  • इस शब्द को कई लोग कैशे या केशे बोलते है क्योंकि इसके अंत में e है। लेकिन इस e का उच्चारण नहीं होता। Cache का सही उच्चारण है कैश, वही जो Cash का भी उच्चारण है। Cache का मूल अर्थ है – मूल्यवान वस्तुओं, हथियारों या नशीले पदार्थों का गुप्त भंडार।
Categories
Mispronounced English Words

CP24: Woman=वुमन और Women=विमिन

अंग्रेज़ी में M-A-N का उच्चारण मैन होता है, यह तो आप जानते ही होंगे। लेकिन जब यह M-A-N किसी शब्द के अंत में आता है तो अधिकतर मामलों में वह ‘मन’ हो जाता है। जैसे Woman का उच्चारण होगा वुमन।

  • Woman का बहुवचन होता है Women। अब प्रश्न यह है कि Women का उच्चारण क्या होगा? क्या यहाँ भी M-E-N का उच्चारण ‘मेन’ नहीं, कुछ और होगा? जी हाँ, Women में M-E-N का उच्चारण होगा मिन। पूरा शब्द बनेगा – विमिन।
Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

195. बड़ों से क्या मिलता है – आशीर्वाद या आर्शीवाद?

यह प्रश्न मुझे स्कूल के ज़माने से ही परेशान किया करता था। मेरे पिताजी आशिर्वाद लिखते थे और माँ आर्शीवाद। कुछ बुजुर्गों की चिट्ठियों में आर्शिवाद भी मिलता था और कहीं-कहीं आशीर्वाद भी। ऐसे में यह समझना मुश्किल हो जाता था कि सही क्या है। तब हिंदी के शब्दकोश भी नहीं होते थे घर में। लेकिन आज यह जानना आसान है कि कौनसा शब्द सही है और क्यों। आज की चर्चा इसी शब्द पर। 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial