Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

11. शुद्ध करने की क्रिया यानी शुद्धिकरण या शुद्धीकरण?

जब शुद्धिकरण और शुद्धीकरण पर पोल किया गया तो मुझे पूर्वाभास था कि अधिकतर लोग शुद्धिकरण को ही सही बताएँगे क्योंकि हर जगह यही लिखा जाता है। शब्दकोशों में भी यही है। लेकिन क्या यह सही है? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

10. ये रिश्ता क्या कहलाता है – विवाहेतर या विवाहेत्तर?

शादी से बाहर होनेवाले रिश्ते को क्या कहते हैं, इस सवाल के जवाब में 57% ने कहा – विवाहेत्तर जबकि 43% ने कहा – विवाहेतर। सही क्या है, यह जानने के लिए आपको पता करना होगा कि विवाह के बाद जो इतर या इत्तर लगा है, वह क्या है और उसका अर्थ क्या है।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

9. हमारी दुनिया के ऊपर चाँद है और इस दुनिया के?

दुनिया और दुनियाँ पर पूछे गए सवाल के जवाब में 71% ने सही विकल्प चुना यानी दुनिया। किसी भी प्रामाणिक शब्दकोश में खोजेंगे, आपको दुनिया ही मिलेगा, दुनियाँ नहीं। लेकिन जिन 29% ने दुनियाँ को सही बताया, वे भी ज़्यादा ग़लत नहीं थे। क्यों, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

8. जिस जंगल में पशु बिना भय के रहें, वह क्या है?

एक ऐसा जंगल जहाँ पशु बिना भय के विचरण कर सकें, उसे क्या कहते हैं – अभयारण्य या अभ्यारण्य? इसका जवाब आप स्वयं दे सकते हैं अगर आप सोचें कि यह शब्द कैसे बना होगा। नहीं समझ में आए तो आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

7. सुश्री किसके नाम के आगे लगना चाहिए?

आम तौर पर अविवाहित महिलाओं के नाम के सुश्री लगाया जाता है। लेकिन क्या सुश्री कुँवारी महिलाओं के नाम के साथ ही लगाया जा सकता है, विवाहिताओं के नाम के आगे नहीं?

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial