अलमारी के अर्थ में अंग्रेज़ी में कई शब्द इस्तेमाल होते हैं जैसे Cupboard (कबड), Cabinet (कैबिनिट), Wardrobe (वॉर्डरोब)। वैसे वॉर्डरोब केवल कपड़ों की अलमारी के लिए इस्तेमाल होता है।
इनके अलावा एक शब्द Almirah (ऐलमाइरा) भी है जो अंग्रेज़ी ने हिंदी से लिया है। हिंदी का भी यह अपना शब्द नहीं है। हिंदी में यह पुर्तगाली से आया है जहाँ इसे Armario (अरमारियो) बोलते हैं। यानी अरमारियो से हिंदी में अलमारी बना जो अंग्रेज़ी में जाकर ऐलमाइरा हुआ।
- Cupboard के उच्चारण पर ध्यान दें। इसमें p और r दोनों साइलंट हैं। इसे कपबोर्ड नहीं, कबड बोला जाएगा। हाँ, अमेरिकी स्टाइल में बोलें तो कबर्ड बोल सकते हैं। अंग्रेज़ी में R अक्सर साइलंट रहता है। लेकिन कब, इसके बारे में इंग्लिश क्लास में बात की है। रुचि हो तो पढ़ें EC32.
पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें
(Visited 138 times, 1 visits today)