Categories
Mispronounced English Words

CP55: Colleague को न कलीग बोलेंगे, न कुलीग

अंग्रेज़ी में COU के कई उच्चारण हैं – क (Cousin), कॉ (Court), कु (Could), कू (Coupé), काउ (Account)। इनमें से अधिकतर शब्दों में आप सही उच्चारण करते होंगे मगर Colleague, Courier और Cough में शायद आप गड़बड़ कर जाते होंगे।

Colleague का सही उच्चारण है कॉलीग, न कि कलीग या कुलीग। इसी तरह Courier का सही उच्चारण है कुरिअर जबकि ज़्यादातर लोग इसे कोरियर बोलते हैं। और Cough? इसे आप क्या बोलते/बोलती हैं? कफ़ या कॉफ़? सही है कॉफ़।

Coup और Coupon दो ऐसे शब्द हैं जिनमें लोग पहला हिस्सा तो सही बोलते हैं मगर अगले हिस्से में ग़लती कर जाते हैं। Coup (कू) में जहाँ p साइलंट है, वहीं Coupon (कूपॉन) में pon का उच्चारण होगा ‘पॉन’। Cou के उच्चारण के बारे में और विस्तार से जानने के लिए पढ़ें EC58।

पसंद आया हो तो हमें फ़ॉलो और शेयर करें

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial