Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

98. कहीं आप भी तो नहीं फँसे ‘दुष्चक्र’ के दुश्चक्र में?

एक ऐसा चक्र जिससे निकलना बहुत ही मुश्किल हो, उसे दुष्चक्र कहेंगे या दुश्चक्र? जब मैंने फ़ेसबुक के मंच से इसके बारे में एक पोल किया तो 80% ने दुष्चक्र के पक्ष में वोट किया। दुश्चक्र को सही बताने वाले केवल 20% थे। सही है दुश्चक्र, यह आप ऊपर की तस्वीर से ही जान गए होंगे। लेकिन दुश्चक्र सही क्यों है और दुष्चक्र ग़लत क्यों, इसका नियम जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

97. क्या बेचता है झूठों का यह सरदार – गप या गप्प?

गप सही है या गप्प? यह सवाल बहुत सारे लोगों को परेशान करता है। कारण, यदि गप सही है तो गप हाँकने वाले को गप्पी क्यों कहा जाता है। उधर, अगर गप्प सही है तो गपशप क्यों होता है? आज की क्लास में इन्हीं सवालों का जवाब देने की कोशिश की है। गप और गप्प में कौनसा सही है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

96. नए साल पर शुभकामनाएँ दी जाती हैं या शुभकामनायें?

किसी उत्सव या ख़ुशी के मौक़े पर शुभकामना संदेश भेजते समय क्या आपको यह दुविधा होती है कि सही शब्द ‘शुभकामनाएँ’ है या ‘शुभकामनायें’? यदि होती है तो यह क्लास आपके लिए फ़ायदेमंद हो सकती है। दोनों में से कौनसा प्रयोग सही है और क्यों सही है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

95. शोचनीय का अर्थ संस्कृत में और, हिंदी में कुछ और है

शोचनीय का क्या अर्थ है – सोचने लायक़ या चिंताजनक? जब मैंने फ़ेसबुक पर इस विषय में पोल किया तो 84% ने ‘चिंताजनक’ के पक्ष में वोट दिया। 16% का ख़्याल था कि शोचनीय का अर्थ है ‘सोचने लायक़’। आपको जानकर हैरत होगी कि शब्दकोशों के अनुसार शोचनीय का अर्थ न ‘चिंताजनक’ है, न ‘सोचने लायक़’। क्या है संस्कृत में शोचनीय का मूल अर्थ, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

94. ‘पूज्य’ और ‘पूजनीय’ के घालमेल से बना ‘पूज्यनीय’

पूज्य, पूजनीय और पूज्यनीय। इनमें से कौनसा शब्द सही है? जवाब है – पहले दो। तीसरा शब्द पूज्यनीय इन पहले दो शब्दों – पूज्य और पूजनीय – के घालमेल से बना है। रोचक यह है कि पूज्य और पूजनीय का एक ही अर्थ है और दोनों एक ही धातु से बने हैं लेकिन अलग-अलग तरीक़े से। वह तरीक़ा क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial