Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

68. ये रात भीगी-भीगी… या रात भींगी-भींगी?

भींगना सही है या भीगना? जब इस विषय पर फ़ेसबुक पोल किया गया तो 76% यानी तीन-चौथाई से कुछ ज़्यादा ने कहा – भीगना सही है जबकि 24% अर्थात एक-चौथाई से कुछ कम ने भींगना के पक्ष में वोट दिया। शब्दकोश की मानें तो भीगना सही है। लेकिन भीगना सही है, इसका मतलब क्या यह हुआ कि भींगना ग़लत है? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

67. आप क्या खाना पसंद करेंगे, मिष्टान्न या मिष्ठान्न?

मिठाई या मीठे व्यंजनों के लिए कौनसा शब्द सही है – मिष्टान्न या मिष्ठान्न? इस विषय पर फ़ेसबुक पर पूछे गए सवाल पर 59% के अच्छे-ख़ासे बहुमत ने कहा – मिष्ठान्न, शेष यानी 41% ने कहा – मिष्टान्न। सही क्या है और क्यों है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

66. अश्वेतों के साथ भेदभाव नस्लीय है या नस्ली?

धर्म और नस्ल के आधार पर दुनिया के कई देशों में भेदभाव होता है। धर्म के आधार पर भेदभाव को हम धार्मिक भेदभाव कहते हैं लेकिन नस्ल के आधार पर भेदभाव को क्या कहेंगे – नस्लीय भेदभाव या नस्ली भेदभाव? इसके बारे में हुए फ़ेसबुक पोल में 69% के विशाल बहुमत ने कहा, नस्लीय, 31% ने कहा – नस्ली। सही क्या है और क्यों है, यह हम नीचे जानेंगे।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

65. ‘उल्टा’ लिखने वाले, पन्ने तो ‘उलटा’ ले…

शब्द पहेली 63 में सवाल था कि उत्तराखंड के प्रसिद्ध धाम का नाम बदरीनाथ है या बद्रीनाथ। ऐसी ही दुविधा कुछ और शब्दों में भी होती है जैसे उलटी और उल्टी में। जब उलटी और उल्टी (गिनती) पर एक फ़ेसबुक पोल किया गया तो 55% ने उल्टी के पक्ष में वोट दिया जबकि 45% के अनुसार उलटी सही है। सही क्या है?

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

64. मुहब्बत या मोहब्बत, कैसे दूर करें मात्राओं की दिक़्क़त?

मुहताज या मोहताज? जब इस विषय पर फ़ेसबुक पर एक पोल किया गया तो तीन-चौथाई के भारी बहुमत ने मोहताज को सही बताया। मुहताज के समर्थक बाक़ी 25% रहे। सही क्या है और क्यों है, इसपर हम नीचे विस्तार से बात करेंगे लेकिन हम मुहताज और मोहताज के साथ ऐसे और शब्दों पर भी चर्चा करेंगे जिसमें ‘मु’ और ‘मो’ यानी ‘उ’ और ‘ओ’ दोनों रूप चलते हैं। यानी एक तीर से कई शिकार।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial