‘गाली’ के बारे में तो सभी जानते हैं मगर ‘गाली’ से मिलता-जुलता एक और शब्द है जो अलग से तो इस्तेमाल नहीं होता और ‘गाली’ के बाद आता है, उसके बारे में भ्रम है कि वह ‘गलौज‘ है या ‘गलौच‘। आज की चर्चा इसी के बारे में है। रुचि हो तो आगे पढ़ें।
आलिम सर की हिंदी क्लास यानी हिंदी शब्दों और व्याकरण से जुड़ी दुविधाओं का आसान भाषा में समाधान।
‘गाली’ के बारे में तो सभी जानते हैं मगर ‘गाली’ से मिलता-जुलता एक और शब्द है जो अलग से तो इस्तेमाल नहीं होता और ‘गाली’ के बाद आता है, उसके बारे में भ्रम है कि वह ‘गलौज‘ है या ‘गलौच‘। आज की चर्चा इसी के बारे में है। रुचि हो तो आगे पढ़ें।
कुछ दिन पहले किसी ने मुझसे पूछा – चरागाह सही है या चारागाह? सवाल सुनकर मैं भी चकरा गया। क्योंकि सही शब्द चरागाह है या चारागाह, यह निर्भर करता है इस बात पर कि यह शब्द बना कैसे। अगर ‘चरने’ की जगह से बना होगा तो होगा चरागाह। अगर ‘चारा’ खाने की जगह से बना होगा तो होगा चारागाह। आज की चर्चा में हम इसी बात की पड़ताल करके तय करेंगे कि सही क्या है – चरागाह या चारागाह।
तार पुल्लिंग है या स्त्रीलिंग? कुछ लोगों को यह सवाल बहुत आसान लग सकता है। लेकिन यह उतना आसान नहीं है क्योंकि फ़ेसबुक पर किए गए एक पोल से पता चला कि सौ में से पचीस लोगों को नहीं मालूम नहीं कि इसका सही लिंग क्या है। क्या आप उन 75 लोगों में हैं जिन्हें मालूम है तार का सही लिंग या उन 25 लोगों में जिनको ग़लत जानकारी है? जानने के लिए आगे पढ़ें।
अगर आप ‘ऊपर या पहले कही गई किसी बात’ का बाद में हवाला देना चाहते हैं तो आप क्या लिखते हैं – उपर्युक्त या उपरोक्त? हिंदी में फ़िलहाल ये दोनों शब्द चल रहे हैं। कुछ लोग कहते हैं, उपर्युक्त सही है तो कुछ और लोग उपरोक्त को सही मानते हैं। हो सकता है, आप भी इस समस्या से कभी दो-चार हुए हों कि इन दोनों में से क्या सही है। आज की चर्चा इसी विषय पर है।
संकलन से संकलित और एकत्र से एकत्रित तो संग्रह से क्या होगा? अधिकतर लोग झट से कहेंगे – संग्रहित। कुछ लोग जिन्होंने यह शब्द कहीं देखा-पढ़ा होगा, कह सकते हैं कि नहीं, यहाँ ‘ग्र’ का ‘गृ’ हो जाता है यानी संग्रहित नहीं, संगृहित होगा। कुछ और लोगों की राय में ‘ग्र’ का ‘गृ’ नहीं, बल्कि ‘हि’ का ‘ही’ हो जाता है यानी शब्द बनेगा संग्रहीत। और कुछ लोग ‘ग्र’ को ‘गृ’ और ‘हि’ को ‘ही’ में बदलकर कहेंगे – संगृहीत। लेकिन इन चारों में सही क्या है और क्यों है? जानने के लिए आगे पढ़ें।