Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

59. जो ताले में लगती है, वह चाबी है या चाभी?

ताला खोलने और बंद करने के लिए हम जिस उपकरण का इस्तेमाल करते हैं, वह चाबी है या चाभी? जब इस विषय पर फ़ेसबुक पर पोल किया गया तो मुक़ाबला क़रीबी रहा। चाभी के पक्ष में 52% और चाबी के पक्ष में 48% वोट पड़े। सही क्या है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

58. दान ‘किया’ या दान ‘दिया’, अच्छा तुमने काम किया

आज की चर्चा है दान के बारे में। मुद्दा है – दान दिया जाता है या किया जाता है। जब इसके बारे में फ़ेसबुक पर एक पोल किया गया तो क़रीब तीन-चौथाई लोगों ने ‘दान करना’ के पक्ष में मतदान किया और एक-चौथाई ने ‘दान देना’ के पक्ष में मत दिया। सही क्या है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

57. आप इस वाइरस का ‘सत्यानाश’ चाहते हैं या ‘सत्यानास’?

अगर श्राप देने से किसी का बुरा होता तो आज की तारीख़ में सबसे ज़्यादा श्राप करोनावाइरस को ही लगता। सभी यही कहते – करोनावाइरस, तेरा ‘सत्यानाश’ हो। रुकिए, सत्यानाश कहते या सत्यानास? सत्यानाश क्योंकि लगता तो यही है कि सत्यानास सत्यानाश का ही बिगड़ा हुआ रूप है जैसे शेर का सेर, आशीष का आसीस। लेकिन सच्चाई क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

56. ओ मुकुट वाले वाइरस, तेरा नाम तो बता…

एक छोटा-सा कीटाणु जिसे हम अपनी आँखों से देख भी नहीं सकते, किस तरह दुनिया में तबाही मचा सकता है, यह हमें करोनावाइरस ने बता दिया। क्या कहा, करोनावाइरस ग़लत है? सही शब्द कोरोना है? चलिए, पता लगाते हैं।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

55. होली के लिए मशहूर है जो, वह ब्रज है या बृज है?

एक ख़ास इलाक़े की होली बहुत मशहूर है। उस इलाक़े का सही नाम क्या है – व्रज/ब्रज या वृज/बृज? इन शब्दों के दो-दो रूप चलते हैं – व वाला रूप संस्कृत का है, ब वाला हिंदी का। इसलिए वह कोई मुद्दा नहीं है। मुद्दा यह है कि व या ब के नीचे र की टेढ़ी लकीर लगेगी या ऋ की मात्रा। जवाब के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial