Categories
Mispronounced English Words

CP62: Pro कब होगा ‘प्रो’ या ‘प्रॉ’ और कब होगा ‘प्र’?

अक्सर Pro के उच्चारण पर लोगों को भ्रम होता है कि कहाँ इसका उच्चारण ‘प्रो’ या ‘प्रॉ’ होगा और कहाँ ‘प्र’। लेकिन इसका पता लगाना आसान है अगर हमें स्ट्रेस के नियम मालूम हों। अगर Pro स्ट्रेस वाली जगह में हो तो उसका उच्चारण होगा ‘प्रो‘ या ‘प्रॉ‘। अगर वह बिना स्ट्रेस वाली जगह में हो तो उसका उच्चारण ‘प्र‘ होगा। अब आपको केवल यह पता लगाना है कि Pro स्ट्रेस वाली जगह पर है या नहीं और इसमें हमारी मदद करते हैं स्ट्रेस के सात नियम।

Categories
Mispronounced English Words

CP60: Record=रेकॉर्ड या रिकॉर्ड या दोनों?

Record का उच्चारण रिकॉर्ड होगा या रेकॉर्ड? इसका पता हम स्ट्रेस के नियम से लगाएँगे। पहले पता करना होगा कि Record में कितने सिल्अबल (हिस्से) हैं। इसके लिए आप शब्द में स्वर गिनिए। इसमें दो स्वर हैं – e और o, इसलिए इसके दो सिल्अबल (यानी हिस्से) बनेंगे। अब इन अलग-अलग सिल्अबल (शब्दों के हिस्से) पर स्ट्रेस पड़ने से Record के उच्चारण में क्या अंतर आएगा, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP57: Apply, Appear में a का उच्चारण अ या ए?

Apply (अप्लाइ), Appear (अपियर), Abide (अबाइड), Arrest (अरेस्ट), Allow (अलाउ), Accept (अक्सेप्ट), Attack (अटैक), Announce (अनाउंस) आदि में A का उच्चारण ‘अ’ होता है। क्यों होता है? क्योंकि ये सारे वर्ब हैं और स्ट्रेस का दूसरा नियम कहता है कि क्रिया के मामले में स्ट्रेस दूसरे सिल्अबल (हिस्से) पर पड़ता है। स्ट्रेस के दूसरे नियम के बारे में और अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words

CP51: Forget का सही उच्चारण फ़ॉर्गेट नहीं है…

Forget का उच्चारण फ़ॉर्गेट नहीं, फ़र्गेट या ब्रिटिश स्टाइल में बोलें तो फ़गेट होता है। कारण दो सिल्अबल (स्वर या स्वर-समूह) वाले इस शब्द में स्ट्रेस दूसरे सिल्अबल पर पड़ रहा है। इस कारण पहला सिल्अबल या स्वर जो कि o है, उसका उच्चारण हलका हो रहा है। हलका यानी छोटा अॅ। इस विषय में और जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial