Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

266. साज़िशी गठजोड़ को साँठगाँठ कहेंगे या साठगाँठ?

साँठगाँठ सही है या साठगाँठ? इसके बारे में कई लोगों को उलझन हो जाती है। कारण, यदि साँठगाँठ सही है तो इसमें साँठ का क्या मतलब है? और यदि साठगाँठ सही है तो यहाँ साठ का अर्थ क्या 60 की संख्या है? यदि है तो 60 गाँठों का ‘दो या अधिक लोगों के बीच के साज़िशी संबंध’ का अर्थ कैसे निकलता है? आज की चर्चा इसी पर है।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

265. भाड़ में जाओ कहते हो, भाड़ का अर्थ समझते हो?

आपने कई लोगों को किसी के बारे में कहते सुना होगा – ‘वह भाड़ में जाए’। हो सकता है, आप स्वयं भी इस मुहावरे का प्रयोग करते हों। इसी तरह ‘भाड़ झोंकना’ भी चलता है। मगर इन मुहावरों में आए ‘भाड़’ का अर्थ क्या आप जानते हैं? नहीं जानते तो पढ़ें यह शब्दचर्चा जिसमें भाड़ का मतलब बताया गया है। साथ ही यह भी कि भाड़ की जगह भाँड़ का प्रयोग करने से कैसे अर्थ का अनर्थ हो सकता है।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

264. ऋषिकेश, हृषिकेश, हृषीकेश – सही क्या है?

‘सत्यकाम’ और ‘आनंद’ जैसी दिल को छू लेने वाली फ़िल्में बनाने वाले मशहूर फ़िल्म निर्देशक का नाम क्या था? ऋषिकेश मुखर्जी? अगर हाँ तो अंग्रेज़ी में उनका नाम लिखते समय शुरू में H क्यों लगाया जाता है? ऐसे में तो उनका नाम हृषिकेश मुखर्जी हुआ। आज इसी पर चर्चा की है कि ऋषिकेश और हृषिकेश में कौनसा शब्द सही है और क्यों?

Categories
एकला चलो

क़त्ल करके मेरी आँखों में क्यों उमड़े आँसू?

… मैंने देखा – एक छोटी-सी चुहिया निष्प्राण उलटी पड़ी हुई थी। उसके छोटे-छोटे निष्क्रिय हाथ-पैर फैले हुए थे। मेरी आँखों में आँसू आ गए। दुनिया के युद्धग्रस्त इलाक़ों की ऐसी तमाम तस्वीरें मेरे सामने बिछ गईं जिनमें बमबारी का शिकार हुए छोटे-छोटे बच्चों के शव नज़र आते थे…

पिछले दिनों घर में चुपके से घुस आई एक चुहिया की जान लेने के बाद मन में जो ख़्याल उभरे, उन्हीं को एक लेख की शक्ल दे दी है। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

263. निबटना या निपटना, सही क्या और क्यों?

सही क्या है – निबटना या निपटना? जब इसके बारे में एक फ़ेसबुक पोल किया गया तो आधे से अधिक यानी 54% ने निपटना को सही बताया जबकि 17% ने निबटना को। शेष 29% के अनुसार दोनों शब्द सही हैं। क्या बहुमत सही है? जानने के लिए पढ़ें आज की शब्दचर्चा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial