Categories
एकला चलो

बचपन का साथी था वो, हो जाता सच कहता जो…

ज्योतिष शास्त्र, अंक शास्त्र या ताश जैसे पत्तों के आधार पर क्या कोई भविष्यवाणी की जा सकती है? मैं जब ख़ुद से पूछता हूँ तो मेरा तार्किक दिमाग इस बात को मानने से इनकार कर देता है। लेकिन कुछ हैरतअंगेज़ भविष्यवाणियों का मैं स्वयं चश्मदीद गवाह रहा हूँ जो मेरी किशोरावस्था में एक मित्र ने की थीं। आज मैं आप सबके साथ उन अनुभवों को शेयर कर रहा हूँ।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

235. अर्ध सही या अर्द्ध? ज्ञानवर्धक या ज्ञानवर्द्धक?

कुछ शब्द दो-दो तरीक़ों से लिखे जाते हैं। जैसे हर्षवर्धन-हर्षवर्द्धन। ज्ञानवर्धक-ज्ञानवर्द्धक। अर्ध-अर्द्ध। पूर्वार्ध/उत्तरार्ध और पूर्वार्द्ध/उत्तरार्द्ध। इन शब्दों के एक रूप में केवल ‘ध’ है, दूसरे रूप में ‘द्’ और ‘ध’ मिले हुए (द्ध) हैं। ऐसे में किसी के भी मन में सवाल उठ सकता कि कौनसा सही है। आज की चर्चा इसी पर है। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
एकला चलो

वर्ल्ड कप फ़ाइनल में भारत की हार से दुखी हैं… मगर क्यों?

वर्ल्ड कप क्रिकेट के फ़ाइनल में भारत की हार पर दुखी हैं? क्यों दुखी हैं? क्या इसलिए कि इस हार के कारण आपने ख़ुद पर गर्व करने का एक सुनहरा मौक़ा खो दिया? ‘ईस्ट ऑर वेस्ट, इंडिया इज़ द बेस्ट’ का नारा लगाने का अवसर गँवा दिया? लेकिन सच बताइए, अगर भारत जीत भी जाता तो क्या आपका कुछ हक़ था उस जीत पर इतराने का? आख़िर टीम के प्रदर्शन में आपका योगदान क्या होता है सिवाय तालियाँ बजाने के?

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

234. हमदर्दी में हम संवेदना जताते हैं या समवेदना?

संवेदना, सम्वेदना और समवेदना। ये तीन शब्द हैं जिनका उच्चारण लगभग समान है मगर स्पेलिंग में अंतर है। ये शब्द किसी के दुख में sympathy जताने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। मगर इनमें से सही क्या है? आज की चर्चा इसी विषय पर है। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

233. सीमा की रक्षा सेना की ज़िम्मेदारी है या ज़िम्मेवारी?

ज़िम्मेदारी और ज़िम्मेवारी – ये भिन्न-भिन्न अर्थों वाले दो शब्द हैं या एक ही अर्थ वाले दो भिन्न शब्द? आज हम इसी के बारे में चर्चा करेंगे और जानेंगे कि ज़िम्मेदारी और ज़िम्मेवारी का क्या एक ही अर्थ है या अलग-अलग। यदि दोनों का एक ही अर्थ है तो पहले कौनसा शब्द कौन है। साथ में यह भी जानेंगे कि जिस मूल शब्द से ये बने हैं, वह क्या है और किस भाषा का है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial