ब्रिटिश प्रधानमंत्री किअर स्टार्मर का नाम हिंदी मीडिया में पाँच तरह से लिखा जा रहा है। लेकिन वह तो विदेशी नाम है और उसमें भ्रम और भूल की संभावना रह सकती है। लेकिन हिंदी मीडिया में अराजकता का हाल यह है कि एक दक्षिण भारतीय नेता का नाम भी छह तरह से लिखा जा रहा है। वह भी किसी ऐसे-वैसे नेता का नहीं, एक राज्य के मुख्यमंत्री का नाम है।
