त्यागपत्र के लिए अरबी भाषा का एक शब्द है जो हिंदी में भी ख़ूब चलता है। उसे बोलते कैसे हैं, इसपर कोई विवाद नहीं है। लेकिन लिखते समय कोई उसे स्तीफ़ा लिखता है तो कोई इस्तीफ़ा। सही क्या है- 1. स्तीफ़ा या 2. इस्तीफ़ा? जानने के लिए आगे पढ़ें।
त्यागपत्र के लिए अरबी भाषा का एक शब्द है जो हिंदी में भी ख़ूब चलता है। उसे बोलते कैसे हैं, इसपर कोई विवाद नहीं है। लेकिन लिखते समय कोई उसे स्तीफ़ा लिखता है तो कोई इस्तीफ़ा। सही क्या है- 1. स्तीफ़ा या 2. इस्तीफ़ा? जानने के लिए आगे पढ़ें।
भारत में ज़्यादातर लोग सोचते हैं कि A के दो उच्चारण ही होते हैं — ए या आ, जबकि हक़ीक़त यह है कि A के 6 उच्चारण हो सकते हैं — अ, आ, ए, ऐ, ऑ और इ भी। इनमें से ए, ऐ वाले उच्चारणों के बारे में हम EC4 में पढ़ चुके हैं। इस क्लास में हम आ और ऑ के उच्चारण पर बात करेंगे और यह भी जानेंगे कि क्या ऐसा कोई फ़ॉर्म्युला है जिससे पता चले कि हम कहाँ आ का उच्चारण करें और कहाँ ऑ का।
अंग्रेज़ी के Prima Facie (उच्चारण – प्राइमा फ़ेशी) का अर्थ होता है – पहली नज़र में। लेकिन इसका एक संस्कृतमूलक शब्द भी है जो ‘प्रथम’ और ‘दृष्टि’ से बना है। क्या आप जानते हैं वह शब्द? अगर हाँ तो बताइए, उसमें जो ‘ट’ आता है, वह पूरा है या आधा। यानी शब्द प्रथमदृष्टया है या प्रथमदृष्ट्या है? जब इसपर फ़ेसबुक पोल किया गया तो 53% ने दृष्टया और 47% ने दृष्ट्या के पक्ष में वोट दिया। सही क्या है और क्यों है, जानने के लिए आगे पढ़ें।
पिछली पाँच क्लासों में हमने इंग्लिश के पाँच मुख्य व़ावल — A, E, I, O और U — जो पाँच पांडवों की तरह हैं — उनके बारे में पढ़ा कि यदि वे दो या दो से अधिक कॉन्सनंट के बीच में हों तो उनका उच्चारण क्या होगा और यह भी कि यदि दूसरे कॉन्सनंट के बाद e या y हो तो उस व़ावल के उच्चारण पर क्या फ़र्क़ पड़ेगा। आज हम छठे पांडव… सॉरी व़ावल के बारे में बात करेंगे जो कि कर्ण की ही तरह आधा व़ावल है और आधा कॉन्सनंट। यानी आज हम Y के बारे में जानेंगे।
एक होता है शेर और एक होता है बबर शेर जिसे बब्बर शेर भी कहा जाता है। क्या इन दोनों का एक ही मतलब है – सिंह जिसे अंग्रेज़ी में लायन कहते हैं? अगर हाँ तो शेर के आगे बबर (या बब्बर) लगाने की ज़रूरत क्यों पड़ी? आपको जानकर हैरत होगी कि फ़ारसी में बबर का मतलब सिंह नहीं, बाघ होता है। फिर बबर शेर का क्या मतलब हुआ? जानने के लिए आगे पढ़ें।