Categories
English Class

EC3: CV से पता लगाएँ किसी शब्द का उच्चारण

जिस तरह कोई CV देखकर आप किसी व्यक्ति के बारे में बहुत-कुछ जान सकते हैं, उसी तरह शब्दों में मौजूद CV देखकर आप उनके उच्चारण के बारे में काफ़ी-कुछ अंदाज़ा लगा सकते हैं। अंग्रेज़ी शब्दों के उच्चारण के मामले में यह CV क्या है, और वह क्या-क्या जानकारी देता है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें। आप इस क्लास को व़िडियो के रूप में भी देख सकते हैं।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

97. क्या बेचता है झूठों का यह सरदार – गप या गप्प?

गप सही है या गप्प? यह सवाल बहुत सारे लोगों को परेशान करता है। कारण, यदि गप सही है तो गप हाँकने वाले को गप्पी क्यों कहा जाता है। उधर, अगर गप्प सही है तो गपशप क्यों होता है? आज की क्लास में इन्हीं सवालों का जवाब देने की कोशिश की है। गप और गप्प में कौनसा सही है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC2 : कौन हैं अंग्रेज़ी के पाँच पांडव और छठा कुंतीपुत्र?

हिंदी में जो स्वर हैं, उनका एक जैसा उच्चारण होता है जैसे ‘आ’ का हमेशा ‘आ’ ही उच्चारण होगा चाहे वह ‘आम’ में हो या ‘भाषा’ में। लेकिन अंग्रेज़ी के एक ही स्वर का उच्चारण अलग-अलग जगह अलग-अलग हो सकता है। जैसे A का उच्चारण कहीं ए, कहीं ऐ, कहीं आ और कहीं अ होता है। परंतु इसके भी नियम हैं कि कहाँ उसका क्या उच्चारण होगा। आज की क्लास में हम अंग्रेज़ी के स्वरों के बारे में जानेंगे जिन्हें Vowels कहते हैं।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

96. नए साल पर शुभकामनाएँ दी जाती हैं या शुभकामनायें?

किसी उत्सव या ख़ुशी के मौक़े पर शुभकामना संदेश भेजते समय क्या आपको यह दुविधा होती है कि सही शब्द ‘शुभकामनाएँ’ है या ‘शुभकामनायें’? यदि होती है तो यह क्लास आपके लिए फ़ायदेमंद हो सकती है। दोनों में से कौनसा प्रयोग सही है और क्यों सही है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC1 : A से एप्पल यानी शुरुआत ही ग़लत

‘आलिम सर की इंग्लिश क्लास’ का मक़सद उन छोटी-छोटी ग़लतियों की तरफ़ आपका ध्यान खींचना है जो कुछ लोग सिर्फ़ इसलिए करते हैं कि उन्हें आज तक किसी ने बताया नहीं कि वे ग़लत बोल रहे हैं। और यह सब हम आपको बताएँगे कुछ फ़ॉर्म्युलों के ज़रिए ताकि सीखना आसान लगे। तो चलिए, शुरू करते हैं इस ‘फन्नी लेंग्वेज’ का पहला लेसन Fun.ny शब्द से जिसका सही उच्चारण फन्नी नहीं, फ़नी है। क्यों, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial