विजयदशमी और विजयादशमी – ये दोनों ही शब्द फ़िलहाल बराबर प्रचलन में हैं। हमारे पोल में 54% ने विजयादशमी को सही बताया तो 46% ने विजयदशमी को। मुक़ाबला बहुत क़रीबी था। सही है विजयादशमी, लेकिन क्यों, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

महँगा और मँहगा पर पोल करते हुए मैं हिचकिचा रहा था क्योंकि मुझे लग रहा था कि इस बार तो जवाब पूरी तरह एकतरफ़ा रहेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। नतीजे से पता चला कि हर चार वोटरों में से एक इस शब्द को ग़लत लिख रहा है। आप किनमें हैं, तीन में या एक में?
‘बलखाती’ और ‘बल खाती’ पर किए गए फ़ेसबुक पोल में 37% ने बलखाती को सही बताया जबकि 63% के अनुसार बल खाती सही है। यह नतीजा चौंकाने वाला था क्योंकि मैंने मीडिया में हर जगह बलखाती ही देखा है। वैसे सही है बल खाती। क्यों, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।
‘बाग़वान’ और ‘बाग़बान’ के बीच सही शब्द क्या है, यह बताना उन लोगों के लिए आसान होगा जिन्होंने इसी नाम से अमिताभ बच्चन की मूवी देखी है और टाइटल पर ग़ौर किया है। हमारे पोल में 64% – ने ‘बाग़बान’ के पक्ष में मत दिया जबकि 36% – ने ‘बाग़वान’ के पक्ष में राय दी। सही क्या है और क्यों है, जानने के लिए आगे पढ़ें।
जब मैंने गंद मचाने और गंध मचाने पर फ़ेसबुक पर पोल किया था तो 80% ने कहा था – गंद मचाना सही है। 20% की राय थी कि गंध मचाना सही है। सही क्या है, यह आप समझ ही गए होंगे लेकिन क्यों है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।