Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

151. सोने के सिक्के को क्या कहेंगे – अशर्फ़ी या अश्रफ़ी?

आप सब जानते होंगे कि स्वर्णमुद्रा यानी सोने के सिक्के को उर्दू में क्या कहते हैं? लेकिन क्या आप उसका सही उच्चारण जानते हैं? वह अशर्फ़ी है या अश्रफ़ी? आप कहेंगे, यह क्या बेतुका सवाल है! यह तो हर कोई जानता है – सोने के सिक्के को उर्दू में अशर्फ़ी कहते हैं। परंतु क्या यह नहीं हो सकता कि आप ग़लत जानते हों? चलिए, पहेली छोड़ते हैं और आगे जानते हैं – सही क्या है और क्यों है।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

147. 2022 को क्या कहेंगे – दो हज़ार बाइस या बाईस?

2021 जाने वाला है और 2022 आने वाला है। इस साल को हम क्या बोलेंगे या लिखेंगे – दो हज़ार बाइस या दो हज़ार बाईस? इन शॉर्ट 22 के लिए जो शब्द है, उसमें है या ? जब मैंने यह सवाल फ़ेसबुक पर पूछा तो दो तरह के परिणाम आए। एक पोल में 65% ने ‘बाईस’ के पक्ष में वोट किया जबकि ‘बाइस’ के समर्थक 35% के आसपास रहे। दूसरे पोल में ‘बाईस’ के समर्थक और ज़्यादा थे (83%) थे और ‘बाइस’ के और कम (केवल 17%)। सही क्या है, अगर आप भी जानता हैं तो आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

145. अच्छे स्वास्थ्य वाले को स्वस्थ कहेंगे या स्वस्थ्य?

सेहत को कहते हैं स्वास्थ्य, यह तो आप जानते ही होंगे। मगर क्या आप जानते हैं कि जिसका स्वास्थ्य अच्छा है, उसे स्वस्थ कहेंगे या स्वस्थ्य? जब मैंने यही सवाल फ़ेसबुक पर पूछा तो अधिकतर लोगों ने कहा, स्वस्थ सही है हालाँकि स्वस्थ्य के समर्थक भी बहुत कम नहीं थे। सही क्या है और क्यों है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

133. चंदा मामा दूर के पर पूए पकाए किस चीज़ के?

‘चंदा मामा दूर के…’ यह बालगीत और उसकी यह पहली लाइन तो हम सब जानते हैं लेकिन ‘पूए पकाए किस चीज़ के’, इसके बारे में अलग-अलग मत हैं। कोई कहता है गूड़ (गुड़) के, कोई कहता है बूर के तो कोई दूध और पूर के भी बताता है और सबके पक्ष में अपने-अपने तर्क हैं। आख़िर सही क्या है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

128. दूध के बर्तन पर क्या रखना, ढकना या ढँकना?

एक शब्द है ढक्कन (संज्ञा) जिसके बारे में किसी को कोई भी भ्रम नहीं है। लेकिन जब इसके क्रिया रूप की बात होती है तो दिमाग़ पसोपेश में पड़ जाता है कि ढकना लिखें या ढँकना। जैसे खाने-पीने की चीज़ों को हमेशा ‘ढकना’ चाहिए या ‘ढँकना’ चाहिए? यह शब्द संज्ञा के तौर पर भी ढक्कन की जगह इस्तेमाल होता है। उसमें क्या ‘ढकना’ होगा या ‘ढँकना’? इन्हीं सब सवालों का जवाब खोजने के लिए यह क्लास तैयार की है। रुचि हो तो पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial