Categories
शब्दचर्चा

Abu Dhabi को अबू धाबी लिखना ग़लत क्यों है?

प्रधानमंत्री 15 मई 26 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी Abu Dhabi में थे। हिंदी मीडिया ने प्रधानमंत्री के दौरे के ख़बरें लिखते समय हर जगह इसे अबू धाबी लिखा। लेकिन अबू धाबी इसका नाम हो ही नहीं सकता क्योंकि अरबी में ध है ही नहीं। तो क्या है Abu Dhabi के नाम का सही उच्चारण, यह जानने में रुचि हो तो आगे पढ़ें।

Categories
शब्दचर्चा

Thalapathy विजय – न थलपति, न थलापति…

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जे. विजय के नाम के आगे एक शब्द लगता है –Thalapathy जिसका मतलब है नेता या कमांडर। हिंदी में इसे थलपति, थलापति या थालापति लिखा जा रहा है। आज की चर्चा हम जानेंगे कि इनमें से कौनसा शब्द सही है।

Categories
शब्दचर्चा

DMK, ADMK और TVK में कषगम है या कझगम?

तमिलनाडु में ऐक्टर विजय के नेतृत्व में एक मिलीजुली सरकार ने राज्य की बागडोर सँभाल ली है। जिन पार्टियों की तरफ़ से उन्हें समर्थन मिला है, उनमें एक VCK भी है। आज हम इसी VCK के पूरे नाम और अर्थ के बारे में जानेंगे। साथ ही तमिलनाडु की कई पार्टियों के नाम में आने वाले शब्द Kazhagam शब्द के सही उच्चारण का भी पता करेंगे।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

‘अप्प दीपो भव’ में दीप का अर्थ दीपक है या द्वीप?

गौतम बुद्ध से जुड़ा एक बहुत ही प्रसिद्ध और लोकप्रिय कथन है – अप्प दीपो भव जिसका मतलब आम तौर पर अपना दीपक ख़ुद बनो – यह समझा जाता है। परंतु कई बौद्ध विद्वानों और अध्येताओं का मानना है कि बुद्ध के इस उद्धरण में जिस दीप शब्द का प्रयोग किया गया है, उसका अर्थ दीपक नहीं, द्वीप यानी टापू है। आइए, पता करते हैं कि इस उद्धरण में दीप का अर्थ क्या है।

Categories
शब्दचर्चा

ईरानी विदेश मंत्री का सरनेम अराघची? हो ही नहीं सकता!

ईरान के विदेश मंत्री के नाम की अंग्रेज़ी स्पेलिंग Abbas Araghchi है और इसे देखकर कुछ हिंदी वेबसाइटें उनका सरनेम अराघची लिख रही हैं। लेकिन ईरानी विदेशी मंत्री का सरनेम अराघची हो ही नहीं सकता। कारण, फ़ारसी में ‘घ’ है ही नहीं। तो क्या है उनके सरनेम का असल उच्चारण?

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial