Categories
English Class

EC21 : CC का उच्चारण कहाँ ‘क’ और कहाँ ‘क्स’?

पिछली क्लास (EC20) में हमने जाना कि C के बाद a, o या u हो तो C का उच्चारण होता है ‘क’ और C के बाद अगर e, i या y हो तो C का उच्चारण होता है ‘स’। आज हम जानेगे कि अगर C के बाद कोई कॉन्सनंट हो तो C का उच्चारण क्या होगा। साथ ही यह भी कि यदि किसी शब्द में दो C हों – यानी CC, तब उसका उच्चारण क्या होगा, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC20 : C का उच्चारण कहाँ ‘क’, कहाँ ‘स’?

आज हम C के बारे में बात करेंगे जो अंग्रेज़ी वर्णमाला का तीसरा लेटर है। C के मूलतः दो उच्चारण हैं – क और स। मगर इसका भी एक आसान-सा नियम है कि कहाँ C का उच्चारण स होगा और कहाँ क। क्या है वह नियम, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC19 : जाने कहाँ Comb का ‘ब’ गया जी!

Bomb एक ऐसा शब्द है जिसके शुरू में भी B है और अंत में भी। लेकिन रोचक बात यह है कि शुरुआती B का उच्चारण तो होता है मगर अंतिम B का नहीं। यानी इसका उच्चारण होगा बॉम न कि बॉम्ब। इसी तरह Comb का उच्चारण भी कोंब नहीं, कोम होगा। ऐसे और भी कई शब्द हैं जहाँ अंतिम B का उच्चारण नहीं होता। कौनसे हैं वे शब्द, जानने के लिए नीचे की विडियो क्लास 3 देखें या आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC18 : ew का उच्चारण कहीं ऊ तो कहीं यू मगर क्यूँ?

इस क्लास में हम -ew के उच्चारण के बारे में बात करेंगे। -ew के आम तौर पर दो उच्चारण होते हैं – ऊ (Chew=चू) और यू (New=न्यू)। लेकिन कई शब्दों में इसी कारण लोगों को भ्रम हो जाता है कि कहाँ क्या बोलें। मसलन Drew को ड्रू बोलें या ड्र्यू? Blew को ब्लू बोलें या ब्ल्यू? इसके अलावा Sew के उच्चारण में भी समस्या है। 99% लोग इसका ग़लत उच्चारण करते हैं। यह न सू है, न स्यू। तो फिर क्या है इसका उच्चारण, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
English Class

EC17 : R ख़ुद हो जाए गुम, पर लंबी कर दे दुम

पिछली क्लासों में आपने पढ़ा कि अगर दो व्यंजनों (कॉन्सनंट) के बीच a आए तो उसका उच्चारण ऐ होता है जैसे Mat=मैट और अगर आख़िर में e आए तो a का उच्चारण हो जाता है ए जैसे Mate=मेट। व्यंजन बदल जाएँ, तब भी पैटर्न यही रहता है – Hat=हैट और Hate=हेट या Rag=रैग और Rage=रेज। लेकिन अगर अंतिम व्यंजन r हो तो क्या होता है? क्या Car का उच्चारण कैर होता है और Care का केर? नहीं। फिर r के मामले में क्या नियम हैं, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial