Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

203. पोशाक के अर्थ में वेश सही या वेष?

पोशाक के अर्थ में वेश भी लिखा जाता है और वेष भी। लेकिन सही कौनसा है? वेश या वेष? या दोनों सही हैं? चूँकि ये दोनों शब्द संस्कृत के शब्द हैं, इसलिए उसी भाषा के माध्यम से जानते हैं कि पोशाक के तौर पर वहाँ कौनसा शब्द इस्तेमाल होता है। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

202. सुंदर करना यानी सुंदरीकरण या सौंदर्यीकरण?

Beautification का हिंदी क्या होगा – सुंदरीकरण या सौंदर्यीकरण? वेबसाइटों में पर हमें दोनों ही प्रयोग देखने को मिलते हैं। इनमें से कौनसा सही है और कौनसा ग़लत है? क्या दोनों सही हैं या दोनों ग़लत हैं और कोई तीसरा सही है? आज की चर्चा इसी मुद्दे पर है। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

201. रावण की बहन शूर्पणखा थी या शूपर्णखा?

रामायण के अनुसार रावण की एक बहन थी जिसने वनवासी राम और लक्ष्मण से प्रणय निवेदन किया था और लक्ष्मण ने जिसके कान और नाक काट लिए थे। रावण की इस बहन के नाम के मामले में भारी कन्फ़्यूश्ज़न है। कोई इसे शूर्पणखा कहता है तो कोई शूपर्णखा। कुछ लोग शूपर्नखा, शूर्पनखा, सूपनखा आदि भी कहते हैं। आख़िर क्या था रावण की इस बहन का सही नाम, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

200. वो संतरी हमारा, वो पासवाँ हमारा/पासबाँ हमारा?

कई शब्द ऐसे होते हैं जो हमारी बोलचाल में बिल्कुल ही इस्तेमाल नहीं होते लेकिन वे किसी चर्चित रचना का हिस्सा होते हैं। ऐसा ही एक शब्द आता है ‘सारे जहाँ से अच्छा, हिंदोस्ताँ हमारा’ वाले गीत में। इसमें हिमालय की तारीफ़ करते हुए अल्लामा इक़बाल ने लिखा है – वो संतरी हमारा, वो ….. हमारा। आज की चर्चा इसी मुद्दे पर है कि यह शब्द पासवाँ है या पासबाँ। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

199. गुड़िया का बहुवचन गुड़ियाँ होगा या गुड़ियाएँ?

गुड्डा का बहुवचन होता है गुड्डे तो गुड़िया का बहुवचन क्या होगा? गुड़िये? या गुड़ियाँ या गुड़ियाएँ? आज की चर्चा गुड़िया तथा इससे मिलते-जुलते अन्य शब्दों के बहुवचन रूपों के बारे में है जिनके अंत में -इया प्रत्यय होता है। यानी गुड़िया के साथ-साथ बुढ़िया, चुहिया, खटिया, लुटिया आदि के बहुवचन रूपों के बारे में बात करेंगे। रुचि हो तो पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial