Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

138. जो चला आ रहा है सालों से, वह ‘रिवाज’ है या ‘रिवाज़’?

1972 में एक मूव़ी आई थी जिसका नाम था ‘रिवाज’। उसके 40 साल बाद एक और मूव़ी आई इसी नाम से मगर आख़िर में ‘ज’ की जगह ‘ज़’ था – यानी ‘रिवाज़’। तो क्या 40 सालों में रिवाज की स्पेलिंग बदलकर रिवाज़ हो गई? या फिर दोनों में से कोई एक स्पेलिंग ग़लत है? कौनसी सही और कौनसी ग़लत है, यह तो शब्दकोश ही बता सकते हैं। मगर यह क्या? वहाँ भी झोल है। उर्दू का शब्दकोश ‘रिवाज’ को सही बताता है तो हिंदी का शब्दकोश ‘रिवाज़’ को। तो क्या उर्दू का ‘रिवाज’ हिंदी में आकर ‘रिवाज़’ हो गया? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

137. सही नाम क्या है – दीपंकर या दीपांकर?

अंग्रेज़ी के शब्दों या नामों का हम हिंदीभाषी ग़लत उच्चारण करें तो समझ में आता है क्योंकि अंग्रेज़ी के स्वरों – A, E, I, O और U के कई-कई उच्चारण होते हैं। लेकिन यदि हिंदी या संस्कृत के नामों का हिंदीभाषी ग़लत उच्चारण करें, ग़लत स्पेलिंग लिखें तो यह हैरत वाली बात है। मगर ऐसा है। जब मैंने दीपांकर और दीपंकर पर पोल किया तो बहुमत ने ग़लत स्पेलिंग के पक्ष में राय दी। क्या है सही शब्द और उसका अर्थ क्या है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

136. ‘मुंडन’ से मूँड़ना तो ‘ढुंढन’ से – ढूँढ़ना या ढूँढना?

ढूँढ़ना और ढूँढना में क्या सही है – एक ऐसा सवाल है जिससे मैं अपने करियर के आरंभ से जूझता रहा हूँ। शब्दकोश में था ‘ढूँढ़ना’ मगर मुझे लगता था कि ढूँढना ही सही होना चाहिए। मैं तब थोड़ा बाग़ी क़िस्म का था सो कोशकारों को अंतिम जज नहीं मानता था। अगर उन दिनों किसी ने मुझे ‘ढ़’ और ‘ड़’ का नियम समझा दिया होता तो शायद मैंने बहुत पहले से ढूँढ़ना लिखना शुरू कर दिया होता। आइए, जानते हैं कि शब्दकोश क्यों ढूँढ़ना को सही और ढूँढना को ग़लत बताते हैं।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

135. चित्त, चित् और चित में किसका मतलब मन है?

चित्त, चित् और चित। ये तीनों मिलते-जुलते शब्द हैं और कई बार भ्रम हो जाता है कि किसका क्या अर्थ है। हिंदी में इनका प्रयोग दो तरह के अर्थों के लिए किया जाता है। एक, मन और दूसरा कुश्ती में पीठ के बल लेटना या लिटाना। तो फिर तीसरे शब्द का अर्थ क्या है?आज की यह क्लास इन्हीं तीन शब्दों के बारे में है।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

134. ६ के अंक के लिए क्या लिखें – छह, छः या छ?

हिंदी के १ से १० तक के सारे अंकों के नाम एक ही तरह से बोले और लिखे जाते हैं, बस ६ को छोड़कर जिसे कोई ‘छह’ लिखता है तो कोई ‘छः’। जब मैंने पत्रकारिता शुरू की थी तो संपादक जी ने मुझे ‘छह’ लिखने का निर्देश दिया था। कारण न मैंने पूछा, न उन्होंने बताया। आज की इस क्लास में हम इसी विषय की पड़ताल करेंगे कि ६ के लिए क्या लिखना सही है और जानेंगे कि न ‘छह’ पूरी तरह सही है, न ही ‘छः’। मूल शब्द तो कुछ और है। क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial