सही क्या है – निबटना या निपटना? जब इसके बारे में एक फ़ेसबुक पोल किया गया तो आधे से अधिक यानी 54% ने निपटना को सही बताया जबकि 17% ने निबटना को। शेष 29% के अनुसार दोनों शब्द सही हैं। क्या बहुमत सही है? जानने के लिए पढ़ें आज की शब्दचर्चा।
हिंदी में कई शब्दों के बारे में भ्रम होता है। आलिम सर की इस क्लास में इन्हीं शब्दों के बारे में बात की गई है और शंका का निवारण किया गया है।
सही क्या है – निबटना या निपटना? जब इसके बारे में एक फ़ेसबुक पोल किया गया तो आधे से अधिक यानी 54% ने निपटना को सही बताया जबकि 17% ने निबटना को। शेष 29% के अनुसार दोनों शब्द सही हैं। क्या बहुमत सही है? जानने के लिए पढ़ें आज की शब्दचर्चा।
कोई ग़लत काम करने या हो जाने के बाद दुखी होने के भाव को पछतावा कहते हैं। लेकिन यह पछतावा बना है एक संस्कृत शब्द से। क्या है वह शब्द – पश्चाताप या पश्चात्ताप? पश्चा के बाद पता वाला ‘ता’ है या पत्ता वाला ‘त्ता’? आज की चर्चा इसी पर है। रुचि हो तो पढ़ें।
इंकार, इन्कार और इनकार – इनमें से कौनसी स्पेलिंग सही है या सबसे अधिक सही है, इसका फ़ैसला करना थोड़ा टेढ़ा काम है। कारण, एक तो यह विदेशी भाषा से आया हुआ शब्द है। दूसरे, ख़ुद हिंदी के शब्दकोश इस मामले में बँटे हुए हैं। लेकिन फिर भी किसी एक का चुनाव करना हो तो किसे चुनना चाहिए, आज की चर्चा इसी पर है। रुचि हो तो पढ़ें।
चुनिंदा यानी चुना हुआ (selected) के लिए हिंदी में क्या लिखना सही है? चयनित, चयनीत या चयित? जब यह सवाल फ़ेसबुक पर पूछा गया तो सारे लोगों ने ग़लत विकल्प चुने। सही विकल्प के पक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा। इसका कारण शायद यह था कि जो सही विकल्प था, वह प्रचलित नहीं है और जो प्रचलित है, वह सही नहीं है। क्या है सही शब्द, यदि आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें यह शब्दचर्चा।
Cruel या बेरहम के अर्थ में निर्दय लिखना सही है या निर्दयी? जब यह सवाल एक फ़ेसबुक पोल के मार्फ़त पूछा गया तो 62% के अच्छे-ख़ासे बहुमत ने कहा – निर्दयी सही है। 17% का मानना था कि निर्दय लिखना उचित है। शेष बचे 21% के अनुसार दोनों शब्दों का प्रयोग किया जा सकता है। यदि आप भी बहुमत की तरफ़ हैं तो चौंकने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि निर्दयी सही नहीं है। क्यों नहीं है, जानने के लिए पढ़ें आज की चर्चा।