Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

232. पत्नी को क्या कहेंगे – बीवी या बीबी?

गुरुदत्त और मीना कुमारी की एक मशहूर फ़िल्म है – साहिब, बीबी और ग़ुलाम। उधर बाद के सालों में कई फ़िल्में बनीं जिनके शीर्षक में बीवी शब्द है। बीवी ओ बीवी, बीवी नंबर 1, मेरी बीवी की शादी, बीवी हो तो ऐसी आदि। ऐसे में प्रश्न उठता है कि पत्नी के लिए बीवी शब्द सही है या बीबी। यदि बीवी सही है तो बीबी का मतलब क्या है? आज की चर्चा इसी पर। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

231. जो प्यारा है, दुलारा है, वह लाडला है या लाड़ला? 

लाडला सही है या लाड़ला? यदि मूल शब्द – लाड़ – को देखें तो लाड़ला ही सही प्रतीत होता है। लेकिन फिर कुछ लोग लाला क्यों बोलते हैं? जब इस विषय में एक फ़ेसबुक पोल किया गया तो उसमें भी एक-तिहाई लोगों ने लाला को सही बताया। क्या यह उनकी अज्ञानता है या इसमें हमारी जीभ की भी कोई भूमिका है जो उनसे लाड़ला के बजाय लाडला बुलवाती है?

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

230. कमबख़्त का अर्थ – बदमाश, धोखेबाज़ या …

कमबख़्त एक आम गाली है लेकिन उतनी भारी-भरकम नहीं कि किसी को दी जाए तो बुरी लगे। लोग लंबी बीमारी तक के लिए भी कह देते हैं – कमबख़्त जाने का नाम नहीं ले रही। मगर इस कमबख़्त का अर्थ क्या है – बेईमान, बदमाश, धोखेबाज़, बदनीयत या कुछ और? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

229. Allocation = आवंटन या आबंटन?

Allocation या Allotment के अर्थ में हिंदी में दो शब्द चलते हैं – ‘आवंटन’ और ‘आबंटन’। व्याकरण के हिसाब से देखें तो ‘आवंटन’ सही लगता है क्योंकि संस्कृत के ‘वंटन’ शब्द से यह बना है। लेकिन सरकारी कामकाज में ‘आबंटन’ शब्द इस्तेमाल होता है। ऐसे में किसे सही माना जाए, आज की चर्चा इसी पर है।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

228. सपत्नी का अर्थ पत्नी के संग या किसी की सौतन?

किसी को ‘परिवार के साथ’ आमंत्रित करना हो तो हम कहते हैं – ‘परिवार आएँ’। इसी तरह किसी को ‘पत्नी के साथ’ बुलाना हो तो क्या कहेंगे? ‘पत्नी’ आएँ? नहीं, ऐसा न करें क्योंकि शब्दकोशों के अनुसार ‘सपत्नी‘ का मतलब है सौत। यह मतलब किसी भी पत्नी को दुखी कर सकता है। ऐसे में किसी को ‘पत्नी के साथ’ बुलाना हो तो किस शब्द का प्रयोग किया जाएगा, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial