Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

162. अंजलि और अंजली, क्या ग़लत, क्या सही?

एक शब्द है अंजलि जो श्रद्धांजलि, गीतांजलि, पुष्पांजलि आदि में आता है। लेकिन यही शब्द जब अकेला आता है किसी के नाम के रूप में तो उसे अंजली लिखा जाता है। ऐसे में किसी के भी मन में प्रश्न उठ सकता है कि अंजलि सही है या अंजली। आज इस क्लास में इसी पर चर्चा की गई है। रुचि हो तो आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

161. आप दूसरों का ‘मखौल’ उड़ाते हैं या ‘माखौल’?

मज़ाक उड़ाने के अर्थ में मखौल और माखौल दोनों चलते हैं। लेकिन कौनसा ज़्यादा प्रचलित है, यह जानने के लिए जब हमने फ़ेसबुक पर पोल किया तो 70% से अधिक लोगों ने कहा – मखौल। क़रीब 30% के अनुसार सही है माखौल। दोनों में से सही क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

160. बिजली दस ‘घंटे’ से ग़ायब है या दस ‘घंटों’ से?

इन दोनों में से कौनसा प्रयोग सही है – दस ‘घंटे’ से बिजली ग़ायब है या दस ‘घंटों’ से बिजली ग़ायब है? या फिर दोनों प्रयोग सही हैं? जब मैंने फ़ेसबुक पर यह सवाल पूछा तो 60% से ज़्यादा लोगों ने पहले विकल्प को सही बताया यानी दस ‘घंटे’ से बिजली ग़ायब है। लेकिन क्या व्याकरण के हिसाब से यह सही है? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

159. ‘ठंडी’ जलवायु या ‘ठंडा’ जलवायु?

जलवायु स्त्रीलिंग है या पुल्लिंग, यह सवाल बहुत दिलचस्प भी है और पेचीदा भी। दिलचस्प इसलिए कि अधिकतर लोग इसे स्त्रीलिंग के हिसाब से बोलते हैं (वहाँ की जलवायु अच्छी है), पेचीदा इसलिए कि अधिकतर शब्दकोश इसे पुल्लिंग बताते हैं (वहाँ का जलवायु अच्छा है)। ऐसे में इसे स्त्रीलिंग माना जाए या पुल्लिंग? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

158. लालच क्या है – स्त्रीलिंग या पुल्लिंग?

लालच स्त्रीलिंग है या पुल्लिंग? अगर वाक्य बनाना हो तो क्या बनाएँगे? हमें लालच नहीं करनी चाहिए या हमें लालच नहीं करना चाहिए? जब मैंने यह सवाल फ़ेसबुक पर पूछा तो 56% ने कहा – पुल्लिंग, 44% ने कहा – स्त्रीलिंग। सही क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial