Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

157. खुलासा यानी राज़ खोलना या सार बताना?

‘खुलासा करने’ के अर्थ क्या है? क्या इसका अर्थ किसी बात को स्पष्ट या साफ़ करना है? किसी छुपी हुई बात को उजागर करना है? या इसका अर्थ है किसी बात का सारांश बताना? जब हमने फ़ेसबुक पर यह सवाल पूछा तो 86% ने ‘खुलासा करने’ का अर्थ बताया – किसी छुपी हुई बात को खोलना। केवल 14% का मत अलग था। आइए, नीचे जानते हैं कि खुलासा का वास्तविक अर्थ क्या है।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

156. चिड़िया क्या बनाती है – ‘घोसला’ या ‘घोंसला’?

घोसला सही है या घोंसला? इसी तरह यह भी पूछा जा सकता है कि फेकना सही है या फेंकना, पोछना सही है या पोंछना, ठोकना सही है या ठोंकना। हिंदी में ऐसे बहुत सारे शब्द हैं जिनमें शुरुआती स्वरों – ख़ासकर जिनका आरंभ ‘ए’ और ‘ओ’ स्वरों से होता है – वहाँ यह संदेह बना रहता है कि इनको अनुनासिकता (नाक) के साथ बोला जाना चाहिए या बिना अनुनासिकता के। क्या आपको भी संदेह है कि घोसला सही है या घोंसला? अगर है तो जवाब पाने के लिए नीचे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

155. Apple का मतलब सेव या सेब?

Apple नाम के फल से हम सभी परिचित हैं लेकिन इसे हिंदी में क्या कहेंगे – सेव या सेब? जब मैंने फ़ेसबुक पर यह सवाल किया तो 89% के भारी बहुमत ने दूसरे विकल्प के पक्ष में वोट दिया यानी सेब। 11% के अनुसार सही है सेव। नीचे हम तय करेंगे कि सही उत्तर क्या है।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

154. किसी को तसल्ली देना क्या कहलाता है?

किसी को विपत्ति के समय धैर्य या तसल्ली देना क्या कहलाता है – 1. ढाँढ़स देना 2. ढाँढस देना, 3. ढाढ़स देना या 4. ढाढस देना? इस पहली में दो प्रश्न हैं – पहला कि शुरू में ‘ढाँ’ होगा या ‘ढा’। दूसरा, बीच में ‘ढ़’ होगा या ‘ढ’। जब मैंने फ़ेसबुक पर यह पोल किया तो पहले तीन विकल्पों पर तक़रीबन बराबर वोट पड़े। सबसे अधिक 31% ‘ढाँढ़स’ पर जबकि ‘ढाँढस’ और ‘ढाढ़स’ के पक्ष में 29-29%। सही क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

153. हिरण्यकश्यप सही है या हिरण्यकशिपु?

भक्त प्रह्लाद के बारे में आपने पढ़ा ही होगा। वह विष्णु का भक्त था जिस कारण उसका दैत्यराज पिता उससे सदैव नाराज़ रहता था। उसके पिता ने उसे मारने के कई प्रयास किए, यहाँ तक कि उसे आग में ज़िंदा जलाने की कोशिश भी की। मगर इस प्रयास में प्रह्लाद तो नहीं जला, उसकी बुआ होलिका जल गई। यहाँ तक तो आपको मालूम होगा। मगर क्या आप जानते हैं कि प्रह्लाद के पिता का नाम क्या था? हिरण्यकश्यप या हिरण्यकशिपु? आज की चर्चा इसी पर है। रुचि हो तो पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial