Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

107. गुरु सही है या गुरू – र् के साथ उ है या ऊ?

गुरु या गुरू? यह सवाल कुछ लोगों को परेशान करता है कि इसमें रु होगा या रू। लेकिन कुछ अन्य लोगों को यह बिल्कुल परेशान नहीं करता। इसलिए नहीं कि वे सही स्पेलिंग जानते हैं, बल्कि इसलिए कि उनको पता ही नहीं कि र में भी बाक़ी व्यंजनों की तरह उ की दो मात्राएँ होती हैं। गुरु हो या शुरू, वे तो बस र की दाहिनी तरफ़ एक चुटिया लगा देते हैं और समझ लेते हैं कि काम हो गया। हक़ीक़त क्या है, जानने के लिए पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

106. इस श्रमिक पशु का नाम गधा है या गदहा?

कुछ दिन पहले किसी ने मुझसे पूछा कि गधा लिखना सही है या गदहा। सवाल दिलचस्प था हालाँकि जवाब बहुत ही आसान था। आम तौर पर हम गधा का ही प्रयोग देखते हैं लेकिन तब गदहा का प्रयोग भी कहीं-कहीं दिखता है। तो फिर सही क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

105. क्या लिखना सही है – स्तीफ़ा या इस्तीफ़ा?

त्यागपत्र के लिए अरबी भाषा का एक शब्द है जो हिंदी में भी ख़ूब चलता है। उसे बोलते कैसे हैं, इसपर कोई विवाद नहीं है। लेकिन लिखते समय कोई उसे स्तीफ़ा लिखता है तो कोई इस्तीफ़ा। सही क्या है- 1. स्तीफ़ा या 2. इस्तीफ़ा? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

104. Prima Facie यानी प्रथमदृष्टया या प्रथमदृष्ट्या?

अंग्रेज़ी के Prima Facie (उच्चारण – प्राइमा फ़ेशी) का अर्थ होता है – पहली नज़र में। लेकिन इसका एक संस्कृतमूलक शब्द भी है जो ‘प्रथम’ और ‘दृष्टि’ से बना है। क्या आप जानते हैं वह शब्द? अगर हाँ तो बताइए, उसमें जो ‘ट’ आता है, वह पूरा है या आधा। यानी शब्द प्रथमदृष्टया है या प्रथमदृष्ट्या है? जब इसपर फ़ेसबुक पोल किया गया तो 53% ने दृष्टया और 47% ने दृष्ट्या के पक्ष में वोट दिया। सही क्या है और क्यों है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

103. ‘शेर’ और ‘बबर शेर’ में क्या कोई अंतर है?

एक होता है शेर और एक होता है बबर शेर जिसे बब्बर शेर भी कहा जाता है। क्या इन दोनों का एक ही मतलब है – सिंह जिसे अंग्रेज़ी में लायन कहते हैं? अगर हाँ तो शेर के आगे बबर (या बब्बर) लगाने की ज़रूरत क्यों पड़ी? आपको जानकर हैरत होगी कि फ़ारसी में बबर का मतलब सिंह नहीं, बाघ होता है। फिर बबर शेर का क्या मतलब हुआ? जानने के लिए आगे पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial